
मुर्शिदाबाद। पद्मा नदी (Padma River) में तेज लहरों और पानी के तेज बहाव के कारण नाव पलट गई, जिसके बाद BSF ने 10 बांग्लादेशी नागरिकों (Bangladeshi citizens) को सुरक्षित बचा लिया. इनमें एक छोटा बच्चा भी शामिल है.सभी लोग बांग्लादेश के चापाइनवाबगंज जिले के रहने वाले हैं.
नाव पलटने के बाद तेज नदी की धार में बह गए लोग किसी तरह तैरकर सुरक्षित जगह की ओर बढ़ने लगे. इस दौरान सतर्क BSF जवानों की नजर संघर्ष कर रहे लोगों पर पड़ी. इसके बाद मुर्शिदाबाद (Murshidabad) के लालगोला में तारानगर इलाके से स्पीड बोट भेजी गई और सभी को सुरक्षित किनारे लाया गया.
बचाव के बाद सभी लोगों को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मेडिकल जांच और प्राथमिक उपचार किया गया. उनकी हालत स्थिर होने और ठीक होने की पुष्टि के बाद BSF ने बांग्लादेश के साथ समन्वय कर सभी की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved