img-fluid

दुकान में तोड़फोड़, महिलाओं से मारपीट और लूट… दबंगों की गुंडागर्दी

September 13, 2026

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां बेखौफ दबंगों द्वारा एक घर में जबरन घुसकर तांडव मचाने और महिलाओं के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. इस पूरी घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. मामला मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, एक पक्ष के दर्जनों दबंगों ने अचानक दूसरे पक्ष के घर पर हमला बोल दिया. हमलावर जबरन परिसर में दाखिल हुए और वहां जमकर गुंडागर्दी की. दबंगों ने वहां मौजूद दुकान के सामान को भी तोड़फोड़ कर तितर-बितर कर दिया. इस दौरान जब घर की महिलाएं बीच-बचाव करने और अपनों को बचाने आईं, तो दबंगों ने उन्हें भी नहीं बख्शा. हमलावरों ने महिलाओं के साथ खुलेआम धक्का-मुक्की और बेरहमी से मारपीट की.


  • पीड़ित पक्ष का गंभीर आरोप है कि दबंगों ने न केवल घर में घुसकर उनके साथ मारपीट और तोड़फोड़ की, बल्कि मौके का फायदा उठाकर वहां रखे नगद रुपये भी जबरन छीन लिए. दिनदहाड़े हुई इस हिंसक वारदात के बाद से पीड़ित परिवार बेहद डरा और सहमा हुआ है. पीड़ित पक्ष ने तत्काल मझोला थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा छीने गए रुपयों की जल्द बरामदगी की मांग की है.

    मारपीट और लूटपाट का लाइव वीडियो इंटरनेट पर सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है. मझोला थाना पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर उपद्रवियों और हमलावरों की पहचान की जा रही है. चिन्हित आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

    Share:

  • पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरे पर कुनिका सदानंद का हमला CINTAA चुनाव के बीच बोलीं कलाकारों के अधिकार सबसे जरूरी

    Sun Sep 13 , 2026
    नई दिल्ली। सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स(TV Artists) एसोसिएशन यानी CINTAA को लेकर चल रहे विवाद के बीच (Actress Kunika Sadanand)अभिनेत्री कुनिका सदानंद ने संगठन के कामकाज और उसके पदाधिकारियों को लेकर खुलकर अपनी राय रखी है। CINTAA के चुनावी माहौल के बीच कुनिका ने संगठन में लंबे समय से जुड़े मुद्दों पर बात करते हुए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved