
महोबा। यूपी के महोबा में पैरोल पर घर आए एक उम्रकैदी पर अपनी पत्नी को बेरहमी से मार डाला। बताया जा रहा है कि पत्नी के खाने में जहरीला या नशीला पदार्थ मिलाने के शक को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर पत्नी पर त्रिशूल से हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामला कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र का है, जहां सोमवार देर रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला का पति कल्लन रैकवार पैरोल पर अपने गांव आया हुआ था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी चंपा (48) उसके खाने में जहरीला या नशीला पदार्थ मिला देती है। इसी बात को लेकर सोमवार को दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कल्लन ने पत्नी पर त्रिशूल से हमला कर दिया। इससे पत्नी खून में लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद करीब 3 घंटे तक आरोपी महिला के शव के पास बैठा रहा। इसके बाद में खुद के घरवालों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह और कुलपहाड़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved