img-fluid

9 बच्चों की मां बसंती का कत्ल, पति ने पहले दिया करंट का झटका; फिर काटा

October 30, 2026

जामताड़ा: झारखंड के जामताड़ा जिले से घरेलू विवाद के दौरान एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है. मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र के नौहथिया गांव का है. यहां खाना बनाने के मामूली विवाद पर एक पति ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी ही पत्नी को पहले करंट का झटका दिया और फिर घर में रखी धारदार कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी ने खुद भी चाकू से हमला कर आत्महत्या करने का प्रयास किया. मृतका 9 बच्चों की मां थी. पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है.

जानकारी के मुताबिक, नौहथिया निवासी मनोज रजवार और उसकी पत्नी बसंती देवी के बीच अक्सर घरेलू मुद्दों को लेकर कहासुनी होती रहती थी. गुरुवार देर रात खाना बनाने के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई. आवेश में आकर मनोज ने पहले पत्नी को बिजली के तार से करंट का झटका दिया, जिससे वह निढाल हो गई. इसके बाद उसने कुल्हाड़ी से एक के बाद एक ताबड़तोड़ वार कर बसंती देवी को मौत के घाट उतार दिया.


  • पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी मनोज ने खुद की जीवनलीला समाप्त करने की नीयत से चाकू से अपने शरीर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतका बसंती देवी और मनोज के कुल 9 बच्चे हैं, जिनमें से दो बेटियों की शादी हो चुकी है. मां की खौफनाक मौत और पिता के अस्पताल में होने के बाद बाकी 7 छोटे बच्चों और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

    शुक्रवार की सुबह परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया. सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायल आरोपी मनोज रजवार को हिरासत में लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा. पुलिस ने मृतका बसंती देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साक्ष्य जुटाने के लिए क्राइम सीन को सील कर दिया गया है. नारायणपुर पुलिस पूरे मामले की जांच और हत्याकांड की मूल वजह का पता लगाने में जुटी है.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved