img-fluid

शाहरुख खान से इस बात पर नाराज हुआ फैन, बोला- मन्नत बेच दो अगर…

September 15, 2026

मुंबई: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान लंबे वक्त से बड़े पर्दे से दूर हैं. उनकी आखिरी फिल्म साल 2023 के दिसंबर में आई थी. नाम था ‘डंकी’. तब से फैंस शाहरुख की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. पर अब ये इंतज़ार खत्म होने वाला है. 100 दिनों के बाद शाहरुख अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ लेकर बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी को तैयार हैं. गणेश चतुर्थी के मौके पर वो एक्स (ट्विटर) पर आए और आस्क एसआरके सेशन के जरिए अपने फैंस से बातें की.

ट्विटर पर आस्क एसआरके सेशन के दौरान फैंस ने कई तरह के सवाल किए और कई सवालों के जवाब शाहरुख खान ने अपने खास अंदाज में दिए भी. इस दौरान एक फैन ने शाहरुख से उनके बंगले से जुड़ा एक सवाल कर दिया. दरअसल शाहरुख ईद के मौके पर अपने बंगले ‘मन्नत’ की दीवार के पास बने गैलरी में आते हैं और फैंस से मिलते हैं. पर पिछले साल उन्होंने ऐसा नहीं किया. इसको लेकर फैन ने नाराजगी जाहिर करते हुए ट्वीट किया.


  • फैजान जागिरदार नाम के एक ट्विटर यूजर ने शाहरुख से कहा, “सर, मन्नत बेच दो अगर इस बार गैलरी में नहीं आना है तो.” फैन की प्यार भरी नाराजगी पर शाहरुख ने जवाब दिया. उन्होंने लिखा, “अब न्यू गैलरी बना रहा हूं न तो और भी चमकुंगा…नई गैलरी पर. ये भी उम्मीद है कि वहां पकड़ने के लिए हैंडल भी होगा.”

    शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ में इस वक्त काम चल रहा है. उनके बंगले में मौजूद 6 मंजिला इमारत को अब बढ़ाकर 8 मंजिला किया जा रहा है. यानी दो नए फ्लोर बनाए जा रहे है. हालांकि उनका मुख्य बंगला हेरिटेज प्रॉपर्टी है, इसलिए उसमें कुछ नहीं किया जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक इस काम में 25 करोड़ रुपये खर्च होने वाले हैं. यही वजह है कि शाहरुख लंबे वक्त से अपने परिवार के साथ कहीं और रह रहे हैं और उनके घर में काम चल रहा है.

    Share:

  • ऑटिज्म में स्टेम सेल थेरेपी पर SC सख्त, मांगा क्लिनिकल ट्रायल का ब्योरा

    Tue Sep 15 , 2026
    नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (ASD) के लिए स्टेम सेल थेरेपी के क्लिनिकल ट्रायल का पूरा ब्योरा मांगा है. कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा है कि जनवरी में आए फैसले के बाद से क्या ऐसे ट्रायल के लिए कोई आवेदन मिला है. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने यह भी जानना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved