img-fluid

राहुल ने शेयर किया कल के मार्च का रूट, पुलिस बोली- परमिशन नहीं मांगी गई

October 31, 2026

नई दिल्ली: दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को इंडिया गठबंधन की SIR में गड़बड़ी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होने रैली होने जा रही है. रैली को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं. लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लगातार लोगों से इस रैली में शामिल की अपील कर रहे हैं. आज (शनिवार, 31 अक्टूबर) को भी उन्होंने अपील की कि इस प्रस्तावित मेगा रैली के लिए रामलीला मैदान पहुंचने से पहले, राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित एक मार्च में शामिल हों. हालांकि, दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि कनॉट प्लेस से शुरू होने वाले इस मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं मांगी गई है.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इस मार्च (पैदल यात्रा) के रूट और समय की जानकारी दी. उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा, ‘कल मिलते हैं, आइए साथ चलें’. पोस्ट के मुताबिक, यह पैदल यात्रा रविवार दोपहर 12 बजे कनॉट प्लेस के पास मिंटो रोड जंक्शन से शुरू होगी, अजमेरी गेट से होते हुए रामलीला मैदान पर समाप्त होगी.

इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि कनॉट प्लेस से मार्च निकालने के लिए कोई आवेदन नहीं दिया गया है. सूत्रों ने कहा कि सांसद और राजनीतिक नेता अपनी निजी गाड़ियों से कॉन्स्टिट्यूशन क्लब, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास या अपनी पसंद की किसी भी अन्य जगह पर जाने के लिए स्वतंत्र हैं.


  • सूत्रों ने यह भी बताया कि जंतर-मंतर, जो लंबे समय से राजधानी दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों के लिए मुख्य जगह रही है, उसे अब आधिकारिक तौर पर विरोध प्रदर्शन स्थल के रूप में मान्यता नहीं दी गई . उन्होंने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163, जो लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगाती है, फिलहाल नई दिल्ली इलाके में लागू है. इसमें चुनाव आयोग के आसपास का क्षेत्र भी शामिल है.

    पुलिस ने कहा कि रामलीला मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे. यहां दिल्ली पुलिस के कई जिलों (सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट सहित) के जवानों के साथ-साथ अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया जाएगा.

    राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री लोगों को रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली आने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘गृह मंत्री लोगों को दिल्ली आने से रोकने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. वो यह सुनिश्चित करने में लगे हैं कि हमारी पार्टी के सदस्य और आम लोग – जो उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, तेलंगाना और पंजाब से आना चाहते हैं – उन्हें रोका जाए. वो अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं’.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved