img-fluid

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आज, जलाभिषेक, बाइक रैली से आशीर्वाद के दीये तक ये है प्लान

September 17, 2026

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री (Prime Minister) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के 76वें जन्मदिन (birthday) और सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर आज देशभर में दिनभर कार्यक्रम आयोजित किए जाने वाले हैं. दिल्ली में पीएम खुद सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन करेंगे, वहीं वाराणसी और गुजरात के वडनगर से एक साथ बाइक यात्रा निकाली जाएगी.

भाजपा ने इस मौके पर एक महीने का ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किया है, जिसमें रक्तदान शिविर से लेकर दीये जलाने तक कई कार्यक्रम शामिल हैं. आइए जानते हैं दिनभर कहां क्या-क्या होने वाला है.


  • दिल्ली में सुबह से शाम तक कार्यक्रम
    – सुबह 9 बजे अलीपुर के खाटू श्याम मंदिर में 100 कुंडीय हवन होगा.
    – सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन करेंगे और सभा को संबोधित करेंगे. यह तीन दिन का सम्मेलन 17 से 19 सितंबर तक चलेगा, जिसका विषय है ‘सिलिकॉन टू सिस्टम्स, बिल्डिंग द इकोसिस्टम’.
    – इसी समय हैदरपुर में श्रमिक सेवा केंद्र का उद्घाटन भी होगा.
    – सुबह 11 बजे त्यागराज स्टेडियम में रक्तदान शिविर लगेगा.
    – शाम 6 बजे कर्तव्य पथ पर एक लाख दीये जलाए जाएंगे.
    – दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से घरों में दीया जलाने की अपील की है. दिल्ली में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत करीब 13,800 करोड़ रुपये की परियोजनाएं भी शुरू होंगी.

    वाराणसी में धार्मिक अनुष्ठान से लेकर बाइक यात्रा तक
    – सुबह 10 बजे 51 सेवा यात्री ललिता घाट पहुंचेंगे, गंगाजल भरेंगे और डमरू और शंख की ध्वनि के बीच बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे.
    – मंदिर में बटुक मंत्रोच्चार करेंगे और पीएम की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना होगी. परंपरा के तहत काशी के 76 बटुक गंगा में दुग्धाभिषेक भी करेंगे.
    – दोपहर 12 बजे रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में पीएम के 25 साल के राजनीतिक सफर पर प्रदर्शनी लगेगी, इसके बाद जनसभा होगी.
    – जनसभा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ को हरी झंडी दिखाएंगे. इस मौके पर गुब्बारे भी छोड़े जाएंगे.
    – कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और सांसद वीडी शर्मा मौजूद रहेंगे.
    – 500 बाइकर्स 250 बाइक पर वाराणसी से वडनगर के लिए रवाना होंगे. रास्ते में करीब 10 जगहों पर उनका फूलों से स्वागत होगा. पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के मुताबिक पूरे रास्ते पुलिस टीम सुरक्षा में रहेगी.

    वडनगर और अहमदाबाद में अमित शाह के तीन कार्यक्रम
    – सुबह 9:30 बजे वडनगर से भी बाइक यात्रा शुरू होगी, जिसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरी झंडी दिखाएंगे.
    – सुबह 9 बजे अमित शाह शर्मिष्ठा झील और हटकेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती में शामिल होंगे, पैदल यात्रा और बाइक रैली को रवाना करेंगे और सफाई अभियान भी शुरू करेंगे.
    – कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी के साथ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भी मौजूद रहेंगे.
    – शाम 6 बजे अमित शाह अहमदाबाद के जमालपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करेंगे और 6:30 बजे कांकरिया झील पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में शामिल होंगे.
    – दोनों बाइक यात्राएं 40 हजार किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 10 राज्यों के 193 जिलों और 1,159 गांवों से गुजरेंगी और 7 अक्टूबर को खत्म होंगी.

    – गुजरात में शाम 6 बजे से भजन संध्या और सत्संग होगा, फिर शाम 7 बजे मंदिरों में आरती के साथ 18,500 से ज्यादा जगहों पर 88 लाख से अधिक दीये जलाए जाएंगे.
    – भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन 17 और 18 सितंबर को मध्य प्रदेश में रहेंगे. दोपहर 1:45 बजे इंदौर पहुंचकर वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे और दोपहर 2:55 बजे गांधी नगर मैदान में स्वामित्व योजना के राज्यव्यापी पंजीकरण की शुरुआत करेंगे.
    – शाम 5 बजे वे उज्जैन पहुंचेंगे और शाम 6:45 बजे रामघाट पर शिप्रा आरती और ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जहां 25 लाख दीये जलाए जाएंगे. रात 8 बजे भजन संध्या होगी. अगले दिन सुबह 4 बजे वे महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल होंगे.

    अन्य राज्यों में भी कार्यक्रम
    – मुंबई में बृहन्मुंबई सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति ने 12,000 गणपति मंडलों को विशेष महाआरती करने का निर्देश दिया है.
    – पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने भी एक महीने के ‘सेवा संकल्प अभियान’ की घोषणा की है.
    – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने देशभर में रक्तदान शिविर, चिकित्सा शिविर और सफाई अभियान चलाने की जानकारी दी है.
    – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोलकाता में बताया कि अभियान में रक्तदान शिविर, नुक्कड़ नाटक, जल संरक्षण और बुजुर्गों को डिजिटल जानकारी देने जैसे काम होंगे. उन्होंने साफ किया कि दीया जलाना किसी के लिए अनिवार्य नहीं है.
    – इसके अलावा 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती भी है, इसलिए केंद्र सरकार इसी दिन पीएम विश्वकर्मा योजना का दूसरा चरण शुरू कर सकती है, जिसमें कारीगरों के लिए ज्यादा कर्ज सुविधा और बाजार से जुड़ाव पर जोर रहेगा.
    – भाजपा युवा मोर्चा देश के 75 शहरों में ‘नमो युवा दौड़’ भी आयोजित करेगा, जिसमें हर शहर से 10 हजार से ज्यादा युवा भाग लेंगे.

    Share:

  • Jammu & Kashmir: उधमपुर एनकाउंटर में सुरक्षा बलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर, भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद

    Thu Sep 17 , 2026
    जम्मू. जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir) के उधमपुर (Udhampur) जिले के मालजटा इलाके में सुरक्षाबलों (Security forces) से हुई मुठभेड़ में 2 आतंकवादी (terrorists) मारे गए हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। उनकी पहचान अभी तक नहीं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved