img-fluid

लंदन से ढाका जा रही फ्लाइट में बवाल: पहले हुई बहस, फिर फिल्मी स्टाइल में मारपीट से मचा हड़कंप

September 18, 2026

डेस्क। लंदन से बांग्लादेश के ढाका जाने वाली एक फ्लाइट में हंगामा हो गया। दरअसल, दो यात्रियों के बीच झगड़ा हुआ और बात मारपीट तक पहुंच गई। यह घटना बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस है। अब सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, लंदन से ढाका के लिए बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की एक फ्लाइट ने उड़ान भरी। दो यात्रियों के बीच पहले बहस हुई और फिर वे आपस में लड़ने लगे। साथ के यात्रियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन वे दोनों एक-दूसरे को लात-घूंसे मारने लगे। हालांकि, काफी मशक्कत के बाद उन्हें काबू में किया गया। इस घटना के दौरान एक यात्री की टी-शर्ट फट गई।


  • बिमान बांग्लादेश ने इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है। फ्लाइट में हुई बहस के बारे में पूछे जाने पर एयरलाइन के जनरल मैनेजर महबूबुद्दीन अहमद ने कहा, ‘मुझे इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन मैं जल्द ही पता लगाऊंगा।’ इसके साथ ही एयरलाइन ने घटना पर आगे कोई टिप्पणी नहीं की और इसमें किसी भी तरह की भूमिका से साफ इनकार कर दिया।

    वहीं, जब दो यात्री आपस में झगड़ रहे थे, तो फ्लाइट में अफरा-तफरी मच गई। दूसरे यात्री डर गए थे। हालाकि, घटना के बारे में पता चलने पर पायलट तुरंत यात्रियों के पास पहुचे और स्थिति को शांत किया।

    Share:

  • पेट्रोल भरवाने से पहले जेब में रखें कैश, MP में 2000 से ज्यादा के बिल पर UPI नहीं लेंगे पंप

    Fri Sep 18 , 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश में पेट्रोल पंपों पर 2000 रुपए से अधिक के ईंधन भुगतान को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। मध्य प्रदेश पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ने ऐसे भुगतानों में यूपीआई स्वीकार नहीं करने का फैसला किया है। एसोसिएशन के मुताबिक यह व्यवस्था 16 अक्टूबर से प्रदेश के करीब 4700 पेट्रोल पंपों पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved