img-fluid

पन्ना में मिला 4.70 कैरेट का जेम्स क्वालिटी हीरा, 15 दिन की मेहनत में चमकी किसानों की किस्मत

September 18, 2026

पन्ना। पन्ना जिले में एक बार फिर किसानों की किस्मत चमक उठी है। पन्ना के पटी क्षेत्र की खदान में बद्री पटेल और उनके पांच साथियों को 4.70 कैरेट का जेम्स क्वालिटी का हीरा मिला है। हीरे की अनुमानित बाजार कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। खास बात यह है कि इन किसानों ने महज 15 से 20 दिन पहले ही खदान में काम शुरू किया था और इतनी कम अवधि में उन्हें यह बेशकीमती हीरा मिल गया। हीरा मिलने के बाद सभी साझेदारों के परिवारों में खुशी का माहौल है।

पन्ना की धरती को हीरों के लिए जाना जाता है और यहां अक्सर मेहनत करने वाले लोगों की किस्मत एक चमकते हीरे के साथ बदल जाती है। ऐसा ही कुछ पटी क्षेत्र की खदान में देखने को मिला। बद्री पटेल और उनके पांच साथियों ने करीब 15-20 दिन पहले खदान में खुदाई का काम शुरू किया था। लगातार मेहनत के बाद उनकी नजर एक चमकदार पत्थर पर पड़ी। जांच के बाद उसके हीरा होने की पुष्टि हुई तो सभी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सामने आया कि यह 4.70 कैरेट का जेम्स क्वालिटी का हीरा है।


  • हीरा मिलने के बाद बद्री पटेल अपने साथियों के साथ इसे लेकर हीरा कार्यालय पहुंचे और नियमानुसार हीरा जमा कराया। बद्री पटेल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास था कि भगवान की कृपा से एक दिन उनकी मेहनत जरूर रंग लाएगी। अब सभी की नजर आगामी नीलामी पर है, जहां हीरे की बिक्री के बाद मिलने वाली रकम को साझेदार आपस में तय हिस्सेदारी के अनुसार बांटेंगे।

    हीरा मिलने से किसान परिवारों में भी जश्न का माहौल है। बद्री पटेल का कहना है कि नीलामी से मिलने वाली रकम से वह अपना नया घर बनवाएंगे। वहीं उनके साथी रतन सिंह यादव, भीखम प्रसाद पटेल और रामचंद्र दुबे अपने बच्चों की शादी और परिवार की अन्य जरूरतों को पूरा करने की तैयारी कर रहे हैं। यानी कुछ दिन पहले तक जिस खदान में सिर्फ मेहनत और उम्मीद थी, वहीं अब एक चमकते हीरे ने इन परिवारों के सपनों को नई रोशनी दे दी है।

    हीरा पार्क की अनुपम सिंह के मुताबिक, हीरे को नियमानुसार जांच के बाद कार्यालय में जमा कर लिया गया है। यह जेम्स क्वालिटी का 4.70 कैरेट का हीरा है, जिसे आगामी नीलामी में रखा जाएगा। नीलामी में हीरे की वास्तविक कीमत सामने आएगी और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्राप्त राशि हीरा धारकों को मिलेगी।

    Share:

  • “Where Has the Tax Been Imposed? It Has Been Removed”: BJP Leader’s UPI Remark Goes Viral

    Fri Sep 18 , 2026
    Kanpur: A video featuring Ramkishore Sahu, BJP’s Kanpur-Bundelkhand Regional President, has gone viral amid the ongoing debate over proposed charges on certain UPI payments above ₹2,000. In the video, Sahu was asked about the proposed UPI charges. Responding to the question, he said, “It has been removed; where has the tax been imposed? It wasn’t […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved