img-fluid

पूर्व प्रधान के बेटे पर मारी थी गोली, 14 साल बाद 3 को 10 साल की सजा

September 19, 2026

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में 14 वर्ष पूर्व हुए एक सनसनीखेज जानलेवा हमले के मुकदमे में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए तीन आरोपियों को दोषी करार दिया है. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-8 आरके गौतम की अदालत ने मामले का अंतिम निपटारा करते हुए अभियुक्त भूरा, अतुल शर्मा और जमील को हत्या के प्रयास के अपराध में दस-दस साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है.

इसके साथ ही न्यायपीठ ने सख्त रुख अपनाते हुए तीनों ही दोषियों पर 40-40 हजार रुपये का भारी-भरकम अर्थदंड भी लगाया है. अदालत के इस कड़े निर्णय के बाद कोर्ट परिसर में काफी हलचल देखने को मिली है. यह पूरा प्रकरण वर्ष 2012 का है. जब ठाकुरद्वारा कोतवाली इलाके के कमालपुरी खालसा गांव के पूर्व ग्राम प्रधान जयपाल सिंह के बेटे विपिन कुमार पर जान से मारने की मंशा से गोलियां चलाई गई थीं.


  • लंबे समय से चल रही अदालती कार्रवाई, गवाहों के बयानों और अभियोजन पक्ष द्वारा पेश किए गए ठोस साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने तीनों आरोपियों को गंभीर रूप से कसूरवार माना है. इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से कोर्ट में मजबूती से पैरवी की गई थी. जिसके परिणामस्वरूप लगभग 14 साल बाद पीड़ित पक्ष को आखिरकार मुकम्मल न्याय मिल सका है.

    अदालत के इस फैसले से इलाके में कानून-व्यवस्था और न्याय व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ है. पुलिस व कोर्ट से मिली जनाकारी के अनुसार. 21 जुलाई 2012 की रात्रि पूर्व प्रधान जयपाल सिंह का बेटा विपिन अपने साथी सतीश के साथ माधोवाला गांव से मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था. जैसे ही वे कमालपुरी खालसा के समीप पहुंचे तो तत्कालीन प्रधान इंतजार ने अपने सहयोगियों संग उनकी बाइक रोक ली.

    इसके बाद आरोपियों ने विपिन और सतीश पर जानलेवा हमला बोल दिया. इस दौरान तमंचे से विपिन की जांघ में गोली मार दी गई तथा सतीश को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट व गाली-गलौज की गई. पीड़ित पक्ष की तहरीर पर ठाकुरद्वारा पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना की और भूरा, अतुल शर्मा व जमील के विरुद्ध कोर्ट में चार्जशीट दायर की गई. मुकदमे की सुनवाई के दौरान एडीजीसी समर्थ शुक्ला एवं मनीष भटनागर ने प्रभावी ढंग से पक्ष रखकर कठोर सजा की मांग की थी. जिस पर कोर्ट ने यह बड़ा फैसला सुनाया है.

    Share:

  • मणिमहेश यात्रा: डल तोड़ने की परंपरा के बाद हुआ शाही स्नान

    Sat Sep 19 , 2026
    डेस्क: मणिमहेश डल झील और आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई. कड़ाके की ठंड के बीच श्रद्धालु पवित्र डल तक पहुंचे और शुभ मुहूर्त में स्नान कर चतुर्मुखी शिवलिंग की पूजा-अर्चना की. राधाष्टमी पर शुक्रवार को मणिमहेश डल झील में बड़े शाही स्नान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved