img-fluid

मणिमहेश यात्रा: डल तोड़ने की परंपरा के बाद हुआ शाही स्नान

September 19, 2026

डेस्क: मणिमहेश डल झील और आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई. कड़ाके की ठंड के बीच श्रद्धालु पवित्र डल तक पहुंचे और शुभ मुहूर्त में स्नान कर चतुर्मुखी शिवलिंग की पूजा-अर्चना की. राधाष्टमी पर शुक्रवार को मणिमहेश डल झील में बड़े शाही स्नान की परंपरा निभाई गई. दोपहर 1:02 बजे शुभ मुहूर्त शुरू होते ही सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पवित्र डल में आस्था की डुबकी लगाई.

इससे पहले दोपहर करीब 12 बजे डल तोड़ने की परंपरा पूरी की गई. शाही स्नान के दौरान डल परिसर भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा. डल झील और आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई. कड़ाके की ठंड के बीच श्रद्धालु पवित्र डल तक पहुंचे और शुभ मुहूर्त में स्नान कर चतुर्मुखी शिवलिंग की पूजा-अर्चना की.


  • इसके बाद कई श्रद्धालु पवित्र डल का जल साथ लेकर भरमौर की ओर लौट गए, जबकि कुछ ने रात डल के समीप रुकने का निर्णय लिया. ये श्रद्धालु शनिवार को शुभ मुहूर्त में स्नान करने के बाद वापसी करेंगे. राधाष्टमी के शाही स्नान का शुभ मुहूर्त शनिवार दोपहर 3:27 बजे तक रहेगा. शुक्रवार सुबह से ही मणिमहेश की ओर जाने और यात्रा पूरी कर लौटने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही.

    चरपटनाथ, दशनामी अखाड़ा और संचूई के शिव चेलो की शनिवार देर शाम तक भरमौर पहुंचने की संभावना है. मणिमहेश यात्रा में हर वर्ष देशभर से हजारों श्रद्धालु पवित्र डल में स्नान के लिए पहुंचते हैं. राधाष्टमी के अवसर पर बड़े शाही स्नान के साथ ही शुक्रवार को भी देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे शिवभक्तों ने पवित्र डल में डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की. पिछले वर्ष प्राकृतिक आपदा के चलते यात्रा रद्द होने से हजारों श्रद्धालु पवित्र डल में स्नान नहीं कर पाए थे.

    Share:

  • बसपा से एक और इस्तीफा, बुंदेलखंड में सपा को मिला बड़ा ब्राह्मण चेहरा

    Sat Sep 19 , 2026
    लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल यानी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों की गहमागहमी तेज हो गई हैं. चुनाव की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी ने बुंदेलखंड में एक बड़ा सियासी दांव खेल दिया है. बांदा-चित्रकूट लोकसभा सीट से 2024 में बसपा के प्रत्याशी रहे मयंक द्विवेदी को सपा ने अपने खेमे में खामिल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved