img-fluid

चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे – टीएमसी सांसद सौगत रॉय

September 19, 2026


कोलकाता । टीएमसी सांसद सौगत रॉय (TMC MP Saugat Roy) ने कहा कि चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ (Against Election Commission’s Decision) सुप्रीम कोर्ट जाएंगे (Will move Supreme Court) ।


  • पश्चिम बंगाल में आगामी उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज है। इसी बीच तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने रेजीनगर सीट, चुनाव चिह्न विवाद और नंदीग्राम से पार्टी के उम्मीदवार को लेकर कई अहम बयान दिए। उन्होंने एक ओर जहां चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की बात दोहराई, वहीं नंदीग्राम उम्मीदवार की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। पश्चिम बंगाल की रेजीनगर सीट से टीएमसी उम्मीदवार के कांग्रेस को समर्थन देने की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि रेजीनगर में पार्टी की ओर से जिस उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया गया था, वह अभी चुनाव मैदान में है। चुनाव आयोग द्वारा टीएमसी के दोनों गुटों को चुनाव चिह्न दिए जाने के सवाल पर सौगत रॉय ने कहा कि पार्टी आयोग के फैसले का पालन करेगी, लेकिन वह सैद्धांतिक रूप से इस फैसले को स्वीकार नहीं करती। पार्टी इस निर्णय के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी और इसके लिए पहले ही अदालत का दरवाजा खटखटाया जा चुका है।

    पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम सीट पर उपचुनाव में टीएमसी के चुनाव नहीं लड़ने को लेकर सवाल पूछे जाने पर सौगत रॉय ने कहा कि पार्टी पहले ही इसका ऐलान कर चुकी है। उन्होंने बार-बार इसी सवाल को दोहराए जाने पर नाराजगी भी जाहिर की। नंदीग्राम के कांग्रेस उम्मीदवार की पुराने मामले में गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस की ओर से की गई आलोचना पर सौगत रॉय ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हुए आरोप लगाया कि 19 साल पुराने मामले को उम्मीदवार बनने के बाद अचानक दोबारा उठाया गया।

    सौगत रॉय ने इसे राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने की कार्रवाई बताया। उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय तक मामला नहीं उठाया गया, लेकिन संबंधित व्यक्ति के उम्मीदवार बनने के बाद इसे सामने लाया गया। उनके मुताबिक इस कार्रवाई की कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के राष्ट्रीय नेताओं ने भी निंदा की है। टीएमसी सांसद ने आरोप लगाया कि भाजपा का लक्ष्य विपक्षी दलों को खत्म करना है और नंदीग्राम से जुड़ी कार्रवाई को उन्होंने इसी रणनीति का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि टीएमसी ने पहले अपना उम्मीदवार उतारा था, लेकिन कांग्रेस को समर्थन देने का फैसला किए जाने के बाद घटनाक्रम बदल गया।

    Share:

  • एआईएसएफ भी चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ कोर्ट जाएगा

    Sat Sep 19 , 2026
    कोलकाता । चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ (Against Election Commission’s Decision) एआईएसएफ भी कोर्ट जाएगा (AISF will also move Court) । ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट (एआईएसएफ) भारत चुनाव आयोग के उस फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने पर विचार कर रहा है, जिसमें उसके पंजीकृत चुनाव चिह्न ‘लिफाफा’ को रितब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved