img-fluid

MP: खाना खाने के बाद कमरे में गया था युवक, खिड़की से दिखा फंदे पर लटका शव, घर में मचा कोहराम

September 25, 2026

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ अगरबत्ती कारखाने में काम करने वाले एक 30 वर्षीय युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक रोजाना की तरह काम से घर लौटा, परिजनों के साथ बैठकर खाना खाया और फिर अपने कमरे में चला गया। देर रात जब परिजनों ने खिड़की के झरोखे से देखा तो उनके होश उड़ गए।

किराए से रहता था शुभम

लसूड़िया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान शुभम पटेल उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है, जो सिंगापुर टाउनशिप स्थित ‘श्रीनाथ ग्रीन व्यू’ में अपने परिवार के साथ रहता था और एक स्थानीय अगरबत्ती कारखाने में नौकरी करता था। घटना वाले दिन शुभम अपनी नौकरी पूरी कर घर लौटा था। उसने परिजनों के साथ सामान्य रूप से बैठकर रात का खाना खाया और इसके बाद अपने कमरे में सोने चला गया। देर रात जब परिजनों को किसी काम से उसकी जरूरत महसूस हुई, तो उन्होंने कमरे का दरवाजा खटखटाया और आवाजें दीं। काफी देर तक अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर परिजनों को आशंका हुई। जब उन्होंने खिड़की के झरोखे से कमरे के अंदर झांककर देखा, तो शुभम फांसी के फंदे पर झूल रहा था।

परिजनों ने तुरंत मशक्कत कर दरवाजा खोला और फंदे से उतारकर शुभम को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मर्ग कायम किया।

प्रेम-प्रसंग का एंगल आया सामने

मामले की जानकारी देते हुए इंदौर के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि घटना स्थल से फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। हालांकि, प्राथमिक पूछताछ और जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और कॉल डिटेल्स व परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है।

Share:

  • चुनावों में धांधली कर ओवरकॉन्फिडेंट हो गई है भाजपा - कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा

    Fri Sep 25 , 2026
    वायनाड/नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress MP Priyanka Gandhi Vadra) ने कहा कि चुनावों में धांधली कर (After rigging Elections) भाजपा ओवरकॉन्फिडेंट हो गई है (BJP has become Overconfident) । चुनाव आयोग (ईसीआई) में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) को लेकर मतभेद की मीडिया रिपोर्ट के बाद सियासी घमासान तेज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved