img-fluid

नेटफ्लिक्स पर साउथ फिल्मों का दबदबा कायम, रवि तेजा की इरुमुडी ने अजय देवगन की धमाल 4 को पीछे छोड़ा

September 26, 2026

नई दिल्ली ।नेटफ्लिक्स (Netflix) पर शनिवार को जारी ट्रेंडिंग फिल्मों की सूची में साउथ फिल्मों का दबदबा देखने को मिल रहा है। टॉप 10 में कई दक्षिण भारतीय फिल्में शामिल हैं, जबकि हिंदी फिल्मों की संख्या सीमित है। रवि तेजा की इरुमुडी (Irumudi) इस सूची में पहले स्थान पर है। फिल्म की कहानी पिता (Father) और बेटी (Daughter) के रिश्ते के इर्द-गिर्द आगे बढ़ती है, जिसमें सस्पेंस, थ्रिलर और इमोशनल पहलुओं को शामिल किया गया है। सिनेमाघरों में भी फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया (Response) मिली थी और कई चर्चित लोगों ने इसकी तारीफ की थी। अब ओटीटी (OTT) पर यह फिल्म सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में शीर्ष पर पहुंच गई है।

दूसरे स्थान पर तमिल भाषा की कॉमेडी फिल्म मोधा रात्रि है। इसकी कहानी एक शादी के दौरान पैदा हुए घटनाक्रम पर आधारित है। फिल्म में गांव का एक पंडित अपमान महसूस करने के बाद शादी बीच में छोड़कर चला जाता है। इसके बाद कहानी में कई ऐसे घटनाक्रम सामने आते हैं, जो हास्य की स्थिति पैदा करते हैं। हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई यह फिल्म ट्रेंडिंग सूची में जगह बनाए हुए है।

तीसरे स्थान पर साउथ अभिनेता सूर्या की विश्वनाथ एंड सन बनी हुई है। फिल्म में सूर्या ने संजय विश्वनाथ नाम के अमीर कारोबारी का किरदार निभाया है, जो 40 वर्ष से अधिक उम्र में शादी नहीं करना चाहता। अपनी मां की इच्छा पूरी करने के लिए वह सरोगेसी के जरिए बच्चे का पिता बनता है। बाद में बच्चे को परेशानी होने पर उसकी सरोगेट मां की तलाश शुरू होती है। इसी घटनाक्रम पर फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है।

चौथे नंबर पर हुमा कुरैशी की बेबी डू डाई डू ट्रेंड कर रही है। फिल्म में बेबी करमकर नाम की ऐसी महिला की कहानी दिखाई गई है, जो सुन और बोल नहीं सकती। वह एक सीक्रेट कॉन्ट्रैक्ट किलर है और अपनी जुड़वा बहन की हत्या करने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है। फिल्म में चंकी पांडे और सिकंदर खेर भी अहम भूमिकाओं में हैं।

लस्ट स्टोरीज 3 पांचवें स्थान पर है। फिल्म में चार अलग-अलग कहानियों के जरिए यौन इच्छाओं से जुड़े विषयों को प्रस्तुत किया गया है। इसमें राधिका आप्टे, विजय वर्मा, राधिका मदान, कोंकणा सेन शर्मा और अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार नजर आते हैं।

तापसी पन्नू की गांधारी छठे स्थान पर बनी हुई है। कहानी एक ऐसी मां की है जिसकी बेटी लापता हो जाती है और वह उसकी तलाश में जुट जाती है।

अजय देवगन की धमाल 4 सातवें नंबर पर पहुंच गई है। फिल्म को सिनेमाघरों में मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी, जबकि ओटीटी पर यह अब भी ट्रेंडिंग फिल्मों में शामिल है। इससे पहले यह टॉप 5 में थी।

आठवें स्थान पर बेस्ट ऑफ द बेस्ट है, जो डांस कॉमेडी फिल्म है। इसमें बचपन की दो सहेलियां एक प्रतियोगिता का हिस्सा बनती हैं और बॉलीवुड डांस फ्यूजन देखने को मिलता है।


  • आर माधवन की GDN नौवें नंबर पर है। यह फिल्म आविष्कारक और उद्योगपति जीडी नायडू पर आधारित कहानी पेश करती है। वहीं कोरियन कनकराजू दसवें स्थान पर है। तेलुगू फिल्म की कहानी ऐसे किरदार पर केंद्रित है, जिसके भीतर कोरिया के एक मशहूर डॉन की आत्मा प्रवेश कर जाती है।

    Share:

  • Bigg Boss 20 में रीति तिवारी ने पार की हद तो सलमान खान ने लगा दी फटकार जानिए क्या हुआ था टास्क में

    Sat Sep 26 , 2026
    नई दिल्ली। बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के घर में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कंटेस्टेंट्स के बीच लगातार बहस और टकराव देखने को मिल रहा है और अब रीति तिवारी से जुड़ा विवाद वीकेंड (Controversy Weekend)का वार तक पहुंच गया है। साथी कंटेस्टेंट काजी तौकीर और उदिति सिंह के साथ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved