img-fluid

400 करोड़ के करीब पहुंची हनुमान अंश, 51वें दिन भी कमाई में धार

September 27, 2026

डेस्क: महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म हनुमान अंश सिनेमाघरों में रिलीज के 51 दिन पूरे कर चुकी है. फिल्म ने चमत्कारी कमाई से चौंकाया है और अब ये फिल्म आने वाले समय में भी फैंस का फुल एंटरटेनमेंट करने के लिए तैयार है. अपने आठवें वीकेंड में भी ये फिल्म करोड़ों में कमाई कर रही है. ऐसे में फिल्म से आने वाले वक्त में भी ऐसे ही अच्छे कलेक्शन की उम्मीद जताई जा सकती है. फिल्म को हालिया रिलीज फिल्मों से भी कोई खास नुकसान होता नजर नहीं आ रहा है.


  • हनुमान अंश फिल्म के सामने कई सारी फिल्में आईं और गईं. टॉक्सिक जैसी बड़े बजट की फिल्म का आस्तित्व बॉक्स ऑफिस पर से मिट गया. मिर्जापुर फिल्म भी आई और अपना काम कर के निकल गई. अब सिद्धार्थ मल्होत्रा की द वन, नानी की द पैराडाइज और हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स एंडगेम सिनेमाघरों में आई है. लेकिन ये फिल्में भी हनुमान अंश के कलेक्शन में कोई व्यवधान पैदा नहीं कर पा रही हैं. आइए जानते हैं कि अब तक इस फिल्म ने कितनी कमाई कर ली है और आने वाले समय में इससे क्या उम्मीद की जा सकती है.

    हनुमान अंश फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के 51वें दिन यानी 8वें शनिवार को अच्छा कलेक्शन किया है और नेट कलेक्शन के मामले में 6.50 करोड़ रुपये कमा कर दिखा दिए हैं. वहीं दूसरी तरफ फिल्म का अब तक का कुल नेट कलेक्शन 298.03 करोड़ रुपये का हो चुका है. वहीं दूसरी तरफ फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के मामले में 298.03 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म ने ओवरसीज कलेक्शन के मामले में भी अच्छा किया है और 37.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इस लिहाज से देखा जाए तो फिल्म का अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 389.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म जल्द ही 400 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है. क्या पता रविवार के दिन ही ये कमाल देखने को मिल जाए.

    Share:

  • देश की पहली LNG ट्रेन चल पड़ी, साबरमती रेलवे स्टेशन से अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी

    Sun Sep 27 , 2026
    अहमदाबाद। देश की पहली लिक्विफाइड नेचुरल गैस से चलने वाली ट्रेन को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के साबरमती रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाई है। इस मौके पर अमित शाह ने कहा, “आज साबरमती डिवीज़न में भारतीय रेलवे के कई प्रोजेक्ट्स की शुरुआत हो रही है। ये पहल पर्यावरण से जुड़ी चिंताओं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved