img-fluid

दिल्ली में खराब सड़क पर बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़

September 27, 2026

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर कर दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर बड़ा आरोप लगाया है. आप का दावा है कि वीडियो में मंत्री प्रवेश वर्मा एक युवक को थप्पड़ मारते हुए दिख रहे हैं. AAP का आरोप है कि जब कुछ लोग उनसे सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार के बारे में सवाल पूछ रहे थे, तो उन्होंने वहां खड़े एक युवक को थप्पड़ मार दिया. इसके बाद, उनके सुरक्षा गार्ड ने उस युवक को धक्का देकर हटा दिया. वहीं युवक को थप्पड़ मारने के मामले में मंत्री प्रवेश वर्मा ने अपनी सफाई दी है.

दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा एक निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे थे. उसी जगह पर आम आदमी पार्टी से विधायक जरनैल सिंह भी पहुंचे और सड़क की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाने लगे. इसी दौरान दोनों के बीच बहस हुई और प्रवेश वर्मा ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर रहे युवक को थप्पड़ मार दिया. इसके बाद मामला गरमा गया. AAP विधायक जरनैल सिंह का आरोप है कि मंत्री से सवाल करने के पर अब लोगों को मारा जा रहा है. जरनैल सिंह का कहना है कि वह इस मामले में विकासपुरी थाने में प्रवेश वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे.


  • प्रवेश वर्मा का व्यवहार शर्मनाक
    AAP के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने इस घटना की कड़ी निंदा की है. ‘X’ पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “प्रवेश वर्मा का व्यवहार शर्मनाक है. प्रवेश वर्मा ने एक कैमरामैन को थप्पड़ मारा. नेता ने गुस्से में आकर कैमरामैन को थप्पड़ जड़ दिया. पुलिस सुरक्षा के बीच मौजूद किसी व्यक्ति पर हाथ उठाकर आपने अपनी असभ्यता का परिचय दिया है.”

    पहले मारा थप्पड़ फिर दी जान से मारने की धमकी
    तिलक नगर में सड़क के निरीक्षण के दौरान दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा थप्पड़ मारे जाने पर पीड़ित साहेब ने कहा, “मैं आप विधायक के लिए सभी सोशल मीडिया गतिविधियां संभालता हूं. PWD विभाग ने हमें इस सड़क की हालत का निरीक्षण करने के लिए बुलाया था, इसलिए हम यहां आए थे. मैंने उन्हें दिखाया कि सड़क की सतह कैसे टूट रही थी. जब मैंने यह बात बताई, तो मंत्री उसे बर्दाश्त नहीं कर पाए. उन्होंने मुझ पर हाथ उठाया और उनके साथियों ने मुझे जान से मारने की धमकी दी.”

    FIR दर्ज कराई
    पीड़ित ने कहा, “पुलिस वहीं मौजूद थी और यह सब उनकी मौजूदगी में हुआ. उन्हें माफी मांगनी चाहिए और जो भी अनुशासनात्मक कार्रवाई जरूरी हो. जैसे सस्पेंशन, वह की जानी चाहिए. हम सिर्फ दावे नहीं कर रहे हैं. हर चीज का वीडियो सबूत है. कार्रवाई होनी चाहिए. हमने FIR दर्ज करा दी है और आगे की कार्रवाई करेंगे.”

    मंत्री प्रवेश वर्मा ने दी सफाई
    वहीं युवक को थप्पड़ मारने के मामले में मंत्री प्रवेश वर्मा ने अपनी सफाई दी है. उन्होंने कहा, “जो हुआ, वो नहीं होना चाहिए था. AAP विधायक जनरैल सिंह सड़क निर्माण में बाधा डाल रहे थे. साथ ही मुझ पर भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगा रहे थे. विधायक के लोग मुझे और मेरे परिवार के लोगों को गाली दे रहे थे. मंत्री ने आरोप लगाया कि AAP विधायक ने अफसरों से कमीशन की मांग की थी. उन्होंने विधायक के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है.

    Share:

  • इंदौर में प्रॉपर्टी के बड़े व्यापारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    Sun Sep 27 , 2026
    इंदौर। इंदौर के एक बड़े प्रॉपर्टी कारोबारी ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस जांच में जुट गई है। उल्लेखनीय है कि बंटी नागर ने शहर में कई बड़े प्रोजेक्ट विकसित किए हैं। जानकारी अनुसार बंटी नागर ने साकेत नगर स्थित अपने घर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved