img-fluid

थप्पड़कांड पर केजरीवाल का PM पर हमला, बोले- Gen-Z ऐसे नहीं जुड़ेगा

September 28, 2026

नई दिल्ली: दिल्ली के PWD मंत्री प्रवेश वर्मा का थप्पड़ कांड सुर्खियों में बना हुआ है. तिलक नगर में सड़क के निरीक्षण के दौरान उन पर AAP विधायक जरनैल सिंह की टीम के सदस्य साहेब सिंह को थप्पड़ मारने का आरोप है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत विपक्षी दल बीजेपी पर हमलावर हैं. इस बीच AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि एक तरफ पीएम मोदी ‘जेन ज़ी’ (Gen Z) से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके मंत्री युवाओं को थप्पड़ मार रहे हैं.

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा ‘मैं इस मामले को लेकर शाम 4:30 बजे तिलक नगर जा रहा हूं. वहां (दिल्ली सरकार द्वारा) बनाई गई सड़क पहले ही टूट-फूट रही थी और खराब हो रही थी, जैसा कि कल सभी ने वीडियो में देखा. इसी बीच, उनके एक मंत्री ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया’.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘जेन ज़ी’ (Gen Z) को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं, रील्स बना रहे हैं और ‘भजन क्लबिंग’ इवेंट्स में शामिल हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके ही मंत्री किसी को थप्पड़ मारते हैं और पीएम कोई कार्रवाई नहीं करते.


  • केजरीवाल ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘जेन ज़ी’ इस तरह उनका साथ नहीं देगी. उन्होंने कहा ‘ मैं प्रधानमंत्री से आग्रह करता हूं कि वे इस मंत्री और उस सड़क को बनाने के लिए ज़िम्मेदार सभी इंजीनियरों को गिरफ्तार करें. उन्हें रील्स बनाने या ‘भजन क्लबिंग’ इवेंट्स में जाने की भी ज़रूरत नहीं पड़ेगी ‘जेन ज़ी’ अपने आप उनके साथ जुड़ जाएगी’.

    AAP नेता पीएम मोदी कार्रवाई करने की बजाए अपने मंत्री को बचाएंगे. उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया है कि ऊपर से दिल्ली पुलिस को आदेश है कि उस मंत्री को बचाना है. उन्होंने कहा कि पीएम मंत्री को बचाएंगे, भ्रष्टाचार को बचाएंगे और फिर सोचेंगे कि इस देश का ‘जेन ज़ी’ आपसे जुड़ जाएगा. उन्होंने कहा कि इस देश का ‘जेन ज़ी’ आपसे ईमानदारी की उम्मीद करता है.

    वहीं मंत्री प्रवेश वर्मा ने जेन Z मामले पर अरविंद केजरीवाल के वीडियो का जवाब दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा ‘ केजरीवाल जी , मैं आपको सीखा सकता हूं की जनता का दिल कैसे जीतते हैं. मगर आपको ड्रामा करने से फुर्सत मिले तब ना . चलो पहले ये वीडियो देखो !’

    इधर आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा ने मंत्री प्रवेश वर्मा पर पलटवार किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए कहा ‘रहने दो नहीं हो पायेगा, हां रोड छाप गुंडागर्दी और कमीशनखोरी में ज़रूर आप चैंपियन हो. चिंता ना करो कमीशनखोरी के भी सबूत बहुत जल्दी जनता के सामने रखने वाले है. दिल्ली की जानता को पता चलना चलना चाहिए की उसका मंत्री कितना बड़ा चोर है’.

    Share:

  • बंगाल में 15 साल में 6700 कंपनियां बंद! नितिन ने TMC राज पर उठाए सवाल

    Mon Sep 28 , 2026
    कोलकाता: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में 15 साल के टीएमसी राज में पूंजी का पलायन हुआ और करीब 6,700 कंपनियां बंद हो गईं, और कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता राज्य में इन्वेस्टमेंट-फ्रेंडली माहौल बनाना होगी. कोलकाता में ‘युवा संवाद कॉन्क्लेव’ को संबोधित करते हुए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved