img-fluid

ओम शांति ओम के सेट पर मचा था जबरदस्त हंगामा, शाहरुख-सलमान भी पड़े फीके, मिथुन दा को देखते ही बेकाबू हुई भीड़

September 29, 2026

नई दिल्ली। बॉलीवुड(Bollywood) की कुछ फिल्में और उनके गाने ऐसे होते हैं जो सालों बाद भी दर्शकों की यादों में बने रहते हैं। फराह खान की फिल्म ओम शांति ओम (film Om Shanti Om)भी ऐसी ही फिल्मों में शामिल है। फिल्म का गाना दीवानगी दीवानगी ( Deewangi Deewangi)आज भी अपने शानदार स्टारकास्ट और खास अंदाज के लिए याद किया जाता है। इस गाने में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे एक साथ नजर आए थे। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा सलमान खान सैफ अली खान संजय दत्त धर्मेंद्र जीतेंद्र काजोल रानी मुखर्जी प्रियंका चोपड़ा रेखा तब्बू करिश्मा कपूर और जूही चावला जैसे सितारों ने इस गाने में हिस्सा लिया था। करीब 32 सितारों से सजे इस गाने की शूटिंग अपने आप में किसी बड़े इवेंट से कम नहीं थी लेकिन इसी दौरान एक ऐसा किस्सा हुआ जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

फराह खान ने अपने यूट्यूब व्लॉग में इस पुराने किस्से को याद करते हुए बताया कि गाने की शूटिंग के दौरान बड़े-बड़े सितारे लगातार सेट पर पहुंच रहे थे। माहौल पहले से ही बेहद खास था लेकिन जैसे ही मिथुन चक्रवर्ती यानी मिथुन दा सेट पर पहुंचे पूरा नजारा बदल गया। फराह के मुताबिक मिथुन दा को देखते ही सेट पर मौजूद लोग उनके पास पहुंचने लगे। यहां तक कि शूटिंग में व्यस्त लाइटमैन भी अपनी जगह छोड़कर उनसे मिलने के लिए पहुंच गए। फराह और शाहरुख खान दोनों यह देखकर हैरान रह गए कि आखिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि पूरा सेट एक ही स्टार के इर्द-गिर्द जमा हो गया।

फराह ने बताया कि मिथुन चक्रवर्ती की मौजूदगी का असर इतना जबरदस्त था कि एक महिला उन्हें देखकर बेहोश तक हो गई थी। इसी वास्तविक घटना को बाद में दीवानगी दीवानगी के एक सीन में भी इस्तेमाल किया गया। यानी गाने में दिखाया गया महिला के बेहोश होने वाला दृश्य पूरी तरह काल्पनिक नहीं था बल्कि शूटिंग के दौरान हुई वास्तविक घटना से प्रेरित था। इस किस्से ने मिथुन दा की लोकप्रियता और उनके स्टारडम की एक अलग झलक सामने रख दी।

मिथुन दा और शाहरुख खान से जुड़ा एक और मजेदार किस्सा भी फराह ने साझा किया। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान उन्होंने शाहरुख से मिथुन चक्रवर्ती के डांस स्टेप्स फॉलो करने को कहा था। हालांकि शाहरुख उन स्टेप्स को ठीक से नहीं कर पा रहे थे। इसके बाद मिथुन दा ने मजाकिया अंदाज में शाहरुख के सिर पर टपली मारनी शुरू कर दी। खास बात यह रही कि कैमरे के पीछे हुआ यह मजेदार पल इतना स्वाभाविक था कि इसे फिल्म के गाने में भी जगह मिल गई।


  • दीवानगी दीवानगी में बॉलीवुड के अलग-अलग दौर के सितारों को एक साथ लाने का आइडिया उस समय काफी खास माना गया था। एक ही गाने में इतने बड़े कलाकारों की मौजूदगी ने इसे यादगार बना दिया। हालांकि फराह खान के खुलासे के बाद इस गाने से जुड़ा मिथुन दा वाला किस्सा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। पर्दे पर जहां सितारों की दीवानगी दिखाई देती है वहीं कैमरे के पीछे हुई यह घटना बताती है कि मिथुन चक्रवर्ती का स्टारडम अपने दौर में कितना जबरदस्त था। शाहरुख और सलमान जैसे बड़े नामों की मौजूदगी के बावजूद सेट पर मिथुन दा को लेकर मची हलचल ने इस शूटिंग को बॉलीवुड के यादगार किस्सों में शामिल कर दिया।

    Share:

  • गोविंदा-कोमल की खबरों पर पहली बार बोलीं सुनीता, साफ कहा- उन्हें जैसी जिंदगी जीनी है जिएं, मैं विवाद से रहूंगी दूर

    Tue Sep 29 , 2026
    नई दिल्ली। गोविंदा(Govinda) और सुनीता आहूजा(Sunita Ahuja) के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चाएं चल रही हैं। दोनों के रिश्ते में आई कथित दूरी को लेकर सोशल मीडिया(social media) पर तरह तरह की बातें सामने आ रही हैं। इसी बीच गोविंदा की कोमल रानी स्वर्णकार (Komal Rani Swarnkar’s)के साथ सामने आई तस्वीरों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved