
डेस्क: दुनिया के दिग्गज एक्टर्स में से एक जैकी चैन के निधन की अफवाह ने उनके दुनियाभर के फैंस को चिंता में डाल दिया है. एक्टर की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसके बाद से लोगों के बीच ये बातें फैलने लग गई हैं कि जैकी चैन अब इस दुनिया में नहीं रहे. कुछ समय पहले उनकी हेल्थ को लेकर जब खबरें आई थीं तो भी ऐसी अफवाहें उड़ी थीं. उस दौरान जैकी चैन ने खुद अपनी तरफ से ये क्लियर किया था कि वे ठीक हैं और उन्हें कुछ नहीं हुआ है. अब एक बार फिर से सोशल मीडिया पर उनके निधन से जुड़ी पोस्ट वायरल हो रही है.
पोस्ट में जैकी चैन की एक मुस्कुराती हुई ब्लैक एंड व्हाइट फोटो लगी हुई है इसपर लिखा हुआ है जैकी चैन 1956-2026. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस के मिक्स्ड व्यूज आ रहे हैं. कुछ लोग जहां उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस खबर को झूठा बता रहे हैं. फिलहाल एक्टर की ओर से इसपर कोई भी रिएकशन सामने नहीं आया है जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी है. सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट पर 8 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. हालांकि अभी एक्टर के निधन या स्वास्थ्य पर कहीं से भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved