img-fluid

इंदौर: दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम

November 14, 2026

इंदौर। इंदौर में कल यानी 15 नवंबर को बायपास स्थित डिलाइट दस्तूर ग्राउंड पर मशहूर पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट आयोजित होने जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। आयोजन की अनुमति फिलहाल विचाराधीन है। पुलिस अधिकारियों और आयोजकों के बीच बैठक कर सुरक्षा से जुड़े करीब 60 से 70 बिंदुओं पर चर्चा की गई है। वहीं, आज कार्यक्रम स्थल का अंतिम निरीक्षण किया जाएगा। इस संबंध में डीसीपी अमन राठौर ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी।


  • डीसीपी अमन राठौर के मुताबिक, कॉन्सर्ट के आयोजन को लेकर बुक माय शो की ओर से अनुमति के लिए आवेदन किया गया है। पुलिस ने आयोजकों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए हैं। इनमें भीड़ प्रबंधन, पर्याप्त संख्या में वॉलेंटियर्स की तैनाती, इलेक्ट्रिकल सेफ्टी, फायर सेफ्टी, मेडिकल सुविधाएं और यातायात व्यवस्था प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखने और अलग-अलग स्थानों पर पुलिस बल तैनात करने की योजना बनाई गई है। दर्शकों की सुरक्षा के लिए प्रवेश द्वार पर बैगेज स्कैनर और अन्य सुरक्षा उपकरण लगाए जाएंगे। बिना जांच और स्कैनिंग के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं, टिकट और पास की भी सख्ती से जांच की जाएगी।
    डीसीपी ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर पहले भी धमकियां मिलने की सूचनाएं सामने आई हैं। ऐसे में क्राइम ब्रांच और अन्य पुलिस टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। कार्यक्रम स्थल पर चौबीसों घंटे चेकिंग और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। आज अंतिम निरीक्षण के बाद सुरक्षा के सभी निर्धारित मापदंड पूरे पाए जाने पर ही आयोजन की अनुमति जारी की जाएगी।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved