img-fluid

एशियन गेम्स : स्वर्ण पदक से एक कदम दूर भारत, अंतिम सेकेंड में गोल दागकर पाकिस्तान को हराया

October 01, 2026

नागोया. भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian men’s hockey team) ने एशियन गेम्स (Asian Games) के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत (India) ने पाकिस्तान (Pakistan) को 4-3 से हराकर लगातार दूसरी बार एशियाड के खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया है। भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमें एशियन गेम्स के स्वर्ण पदक मुकाबले में पहुंची हैं। भारत पाकिस्तान के खिलाफ 3-0 से आगे चल रहा था, लेकिन पाकिस्तान ने तीसरे क्वार्टर से वापसी की और स्कोर बराबर कर दिया। अभिषेक ने हालांकि, मैच खत्म होने से 49 सेकेंड पहले मैदानी गोल दागकर भारत को बढ़त दिलाई जो अंत में निर्णायक साबित हुई।


  • पहले क्वार्टर से बनाया दबाव
    भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले ही क्वार्टर से दबाव बनाना शुरू किया। हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी पर गोल कर भारत को 1-0 से आगे कर दिया है। इससे पहले भारत को चार बार गोल करने के मौके मिले थे, लेकिन टीम इससे चूक रही थी। हालांकि, हरमनप्रीत ने पांचवें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने का मौका नहीं छोड़ा। इसके बाद दिलप्रीत ने भी गोल दागा, लेकिन रेफरी ने इसे अमान्य करार दिया। हरमनप्रीत ने इसके बाद 13वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर एक और गोल दागा और भारत को बढ़त को दोगुना कर दिया। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में सुखजीत सिंह ने 23वें मिनट में मैदानी गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया।

    हाफ टाइम तक आगे रहा भारत
    भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ हाफ टाइम तक 3-1 की बढ़त बनाए रखी। भारत की ओर से हरमनप्रीत सिंह ने पहले क्वार्टर में दो गोल दागे, जबकि सुखजीत सिंह ने दूसरे क्वार्टर में एक गोल किया।हालांकि, पाकिस्तान ने भी गोल का खाता खोला। दूसरा क्वार्टर का खेल समाप्त होने से पहले पाकिस्तान के अबु महमूद ने 30वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा। हाफ टाइम तक ज्यादातर समय गेंद भारत के पाले में रही। इस दौरान भारत को सात और पाकिस्तान को छह पेनल्टी कॉर्नर मिले। भारतीय टीम ने दो बार पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला, जबकि पाकिस्तान को एक बार सफलता मिली।

    तीसरे क्वार्टर पाकिस्तान के नाम रहा
    हाफ टाइम तक पिछड़ने के बाद पाकिस्तान ने तीसरे क्वार्टर में वापसी की कोशिश की। पाकिस्तान के अहमद बट्ट को 38वें मिनट में पीला कार्ड दिखाया गया। वहीं, भारत के दिलप्रीत सिंह को 43वें मिनट में ग्रीन कार्ड दिया गया। तीसरे क्वार्टर में पाकिस्तान ने भारत पर दबाव बनाने की कोशिश की और हनन शाहिद ने 45वें मिनट में मैदानी गोल दागा। तीसरे क्वार्टर में भारत एक भी गोल नहीं कर सका। इसके बाद चौथे क्वार्टर की शुरुआत में वहीद राणा ने 49वें मिनट में बराबरी का गोल दागा।

    Share:

  • भारतीय पुरुष हॉकी टीम पाकिस्तान को हराकर एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंच गई

    Thu Oct 1 , 2026
    काकामिगहारा । भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian Men’s Hockey Team) पाकिस्तान को हराकर (After defeating Pakistan) एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंच गई (Has reached Asian Games Final) । भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 4-3 से हराया । मौजूदा चैंपियन ने अब एक और मेडल पक्का कर लिया है। पाकिस्तान के खिलाफ खेला गया यह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved