img-fluid

दुबई से लंदन के लिए उड़ा विमान… मिला इमरजेंसी अलर्ट, रास्ता बदलकर भेजा फ्रैंकफर्ट

October 02, 2026

दुबई। दुबई (Dubai) से तेल अवीव (Tel Aviv) जाने वाली फ्लाइट में हुई घटना को लेकर दुनिया भर में चर्चा जारी है। इसी बीच दुबई से लंदन (London) के लिए उड़ान भरने वाली एक फ्लाइट ने भी हवा में ही इमरजेंसी अलर्ट (Emergency Alert) जारी किया। इसके बाद उसका रास्ता बदलकर उसे फ्रैंकफर्ट भेज दिया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक एमिरेट्स की फ्लाइल नंबर EK31 (UAE4PY) दुबई से 11.25 सुबह रवाना हुई थी। उसने शुरुआत में इमरजेंसी अलर्ट भेजा। इसके बाद फ्रैंकफर्ट के पास नीचे उतरना शुरू किया। एयरलाइंस की तरफ से बताया गया कि यह इमरजेंसी अलर्ट फ्लाइट में मौजूद एक यात्री की मेडीकल कंडीशन को देखते हुए दिया गया था।


  • एक रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान में यह विमान फ्रैंकफर्ट में ही मौजूद है। यहां से यह हीथ्रो एयरपोर्ट के लिए रवाना होगा।

    पायलट ने भेजा था स्क्वॉक कोड 7700
    रिपोर्ट्स के मुताबिक इमिरेट्स फ्लाइट ने स्क्वॉक कोड 770 का इस्तेमाल किया था। यह एक इंटरनेशनल यूनिवर्सल ट्रांसपोंडर सिग्नल है, जिसका इस्तेमाल पायलट अपनी इमरजेंसी की स्थिति को बताने के लिए करते हैं। इससे एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के रडार पर तुरंत विमान की पहचान हो जाती है। इसके बाद कंट्रोलर्स को बिना किसी रेडियो कॉल के असामान्य स्थिति के बारे में जानकारी मिल जाती है। इसके बाद फ्लाइट को प्राथमिकता वाला रूट, आस-पास के ट्रैफिक से क्लीयरेंस और सबसे पास की सही लैंडिंग साइट तक तेजी से पहुँचने के लिए निर्देश मिलते हैं।

    Share:

  • एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने बनाया रिकॉर्ड, अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों को सिर्फ 8 घंटे में पहुंचाया आईएसएस

    Fri Oct 2 , 2026
    वॉशिंगटन। नासा (NASA) के चार अंतरिक्ष यात्री (Astronaut) गुरुवार को महज करीब आठ घंटे की यात्रा के बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पहुंच गए। यह किसी अमेरिकी मिशन के लिए अब तक की सबसे तेज अंतरिक्ष यात्रा है। स्पेसएक्स (SpaceX) के ड्रैगन कैप्सूल से भेजे गए इस दल की कमान नासा की अंतरिक्ष यात्री जेसिका […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved