img-fluid

शराब से लदा ट्रक पलटा तो मच गई लूट, महिला, बच्चे और बुजुर्ग बोलतें लेकर भागने लगे

October 02, 2026

अररिया। बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद अवैध शराब की तस्करी के मामले लगातार सामने आते रहते हैं। ताजा मामला अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र का है, जहां खरहट के पास टोल टैक्स के नजदीक शराब से लदा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया। ट्रक के पलटते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ लोग ट्रक से शराब की बोतलें निकालकर ले जाने लगे।

जानकारी के मुताबिक, शराब से भरा ट्रक खरहट के पास टोल टैक्स के नजदीक अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ट्रक सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि ट्रक में बड़ी मात्रा में शराब लदी हुई थी।

जैसे ही आसपास के लोगों को ट्रक पलटने और उसमें शराब होने की जानकारी मिली, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसके बाद कुछ लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से शराब की बोतलें निकालना शुरू कर दिया। देखते ही देखते लोगों के बीच शराब की बोतलें ले जाने की होड़ मच गई। घटना से जुड़ी तस्वीरें भी सामने आई हैं। इनमें कई लोग दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के पास दिखाई दे रहे हैं और कुछ ग्रामीण ट्रक से शराब की बोतलें निकालकर अपने साथ ले जाते नजर आ रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक लोगों की भीड़ जमा रही।


  • घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शराब से लदा यह ट्रक कहां से आ रहा था और इसे बिहार में किस जगह पहुंचाया जाना था। इसके साथ ही ट्रक के मालिक, चालक और शराब की सप्लाई से जुड़े लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और उसमें बरामद शराब के संबंध में भी कार्रवाई कर रही है। चालक और कंडक्टर के मौके से फरार होने के बाद उनकी तलाश की जा रही है।

    गौरतलब है कि बिहार में शराबबंदी के बावजूद दूसरे राज्यों से अवैध तरीके से शराब पहुंचाने के मामले सामने आते रहे हैं। तस्कर शराब को अलग-अलग तरीकों से बिहार लाने की कोशिश करते हैं। पुलिस अब इस मामले के जरिए शराब की सप्लाई से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

    Share:

  • SIR पर बवाल के बीच ECI का बड़ा फैसला, 20 राज्यों में Voter List में छूटे वोटर्स जोड़े जाएंगे

    Fri Oct 2 , 2026
    नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने सभी राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों (CEO) को लेटर भेजा है। इस लेटर में उन 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव अधिकारियों को निर्देश दिया है, जहां वोटर लिस्ट का ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ (SIR) पूरा हो चुका है। लेटर में कहा गया है कि ऐसे योग्य […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved