img-fluid

SIR पर बवाल के बीच ECI का बड़ा फैसला, 20 राज्यों में Voter List में छूटे वोटर्स जोड़े जाएंगे

October 02, 2026

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने सभी राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों (CEO) को लेटर भेजा है। इस लेटर में उन 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव अधिकारियों को निर्देश दिया है, जहां वोटर लिस्ट का ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ (SIR) पूरा हो चुका है। लेटर में कहा गया है कि ऐसे योग्य वोटरों (जिनके नाम छूट गए थे) और युवा/पहली बार वोट देने वाले लोगों के लिए स्पेशल ड्राइव चलाकर वोटर लिस्ट में शामिल करें। इसके जवाब में पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव आयुक्त ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘लगातार अपडेट करने की प्रक्रिया के तहत, DEO और ERO छूटे हुए और पहली बार वोट देने वाले योग्य लोगों को लिस्ट में शामिल करने के लिए स्पेशल ड्राइव चलाएंगे।’


  • ‘जिनके नाम छूटे वे भी कर सकते हैं आवेदन’

    • आयोग ने आदेश दिया है कि जहां-जहां Special Intensive Revision (SIR) पूरा हो गया है, वहां एक Special Drive चलाया जाए ताकि जो वोटर छूट गए हैं, उनका नाम वापस जोड़ा जा सके।
    • आयोग की तरफ से कहा गया SIR के दौरान BLO ने जो ASDD लिस्ट (Absent, Shifted, Dead, Duplicate) बनाई थी, उसे पंचायत भवन / नगर पालिका / BDO ऑफिस में और CEO की वेबसाइट पर लगाया गया था। फिर ड्राफ्ट रोल आया, फिर दावे-आपत्तियों के बाद फाइनल वोटर लिस्ट आई।
    • फाइनल लिस्ट में SIR से पहले वाली लिस्ट की तुलना में कई नाम कट गए हैं और कुछ नए जुड़े हैं।
    • वोटर बनना एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। इसलिए आयोग चाहता है कि जिनका नाम कट गया है या जो छूट गए हैं, उन्हें वापस जोड़ा जाए।

    BLO को क्या करना है –

    • BLO को SIR से पहले वाली वोटर लिस्ट (pre-SIR roll) और अब की फाइनल लिस्ट (current roll) का मिलान करना है। जिनका नाम पहले था लेकिन अब नहीं है, उनकी लिस्ट बनानी है।
    • दूसरे पेज में] उन सभी पहचाने गए वोटरों के घर-घर (House-to-House) जाकर फॉर्म भरवाना है और उनका नाम वापस जुड़वाने में मदद करनी है।
    • ये Drive खासतौर पर छूटे हुए वोटरों और पहली बार वोट देने वाले युवा वोटरों (First time / Young electors) के लिए है।

    घर-घर जाकर वेरिफिकेशन

    • BLO को जिन वोटरों का नाम कटा है उनके घर-घर (H2H) जाना है। अगर वो व्यक्ति वहीं रहता है और वोटर बनने योग्य है तो वहीं पर उसका Form 6 भरवाना है। हर BLO को हफ्ते में कम से कम 20-25 वोटरों को कवर करना है ताकि ये काम 1 महीने में पूरा हो जाए।
    • नए / युवा वोटर: घर-घर जाते समय कोई नया वोटर, पहली बार वोट डालने वाला या युवा वोटर छूटा हुआ मिले तो उसका भी Form 6 भरवाना है।
    • लिस्ट राजनीतिक दलों को देनी है: BLO जो लिस्ट बनाएगा वो मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के BLA (Booth Level Agent) को भी देगा।
    • ERO को रिपोर्ट: BLO पूरी लिस्ट, भरे हुए Form 6 और अपनी फील्ड वेरिफिकेशन रिपोर्ट ERO (Electoral Registration Officer) को देगा।
    • अंतिम फैसला ERO का होगा – Representation of the People Act, 1950 और Registration of Electors Rules 1960 के तहत।

    Share:

  • TRAI का टेलीकॉम कंपनियों को आदेश, वेबसाइट-ऐप पर नहीं छिपाएं ट्राई-मेंडेट सस्ते रिचार्ज

    Fri Oct 2 , 2026
    डेस्क। TRAI ने पिछले महीने टेलीकॉम कंपनियों को बिना डेटा वाले सस्ते मंथली प्लान लॉन्च करने का आदेश दिया है। साथ ही, दूरसंचार कंपनियों को यह भी आदेश दिया है कि उन्हें रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों के सामने एक ऐसा विकल्प भी रखना होगा, जिसमें ग्राहक हर महीने एक तय तारीख पर अपना रिचार्ज रिन्यू […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved