img-fluid

एशियन गेम्स : IND vs PAK फाइनल में अभिषेक, तिलक और दुबे की तूफानी बल्लेबाजी, भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 का लक्ष्य

October 03, 2026

न‍िश‍िन. एशियन गेम्स (Asian Games) 2026 के मेन्स क्रिकेट फाइनल (final) में भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) आमने-सामने हैं. भारतीय टीम ने पहले खेलते 211/6 का बड़ा स्कोर बनाया. जो भारतीय टीम का पहले खेलते हुए पाकिस्तान के ख‍िलाफ सबसे बड़ा स्कोर रहा. अभ‍िषेक शर्मा, त‍िलक वर्मा और श‍िवम दुबे ने शानदार पार‍ियां खेलीं.


  • भारत ने एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट के फाइनल में छह विकेट पर 211 रन बनाए हैं। यह टी20 में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा टोटल है। भारत ने 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। 2012 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 192 रन बानए थे। भारत ने उस पिच पर इतना बड़ा स्कोर खड़ा किया है, जहां स्पिनर्स को खूब मदद मिलती है। ऐसे में पाकिस्तानी बल्लेबाजों के लिए यह आसान नहीं रहने वाला है। भारत के लिए अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने अर्धशतक लगाए। अभिषेक ने 28 गेंद में तीन चौके और सात छक्के की मदद से 61 रन की पारी खेली। वहीं, तिलक ने 22 गेंद में तीन चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 51 रन बनाए।

    भारत की शुरुआत सधी हुई रही थी। वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक ने पहले विकेट के लिए 28 रन जोड़े। वैभव को सैम अयूब ने आउट किया। वैभव ने नौ गेंद में दो छक्के की मदद से 15 रन बनाए। वहीं, संजू सैमसन दो रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद श्रेयस अय्यर और अभिषेक ने पारी संभाली। दोनों ने 24 गेंद में 42 रन की साझेदारी की। अभिषेक ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 13वां अर्धशतक लगाया। इसके बाद वह आउट हो गए। फिर श्रेयस ने ईशान किशन के साथ चौथे विकेट के लिए 32 गेंद में 35 रन की साझेदारी की। पांच रन के अंतराल पर भारत ने इन दोनों के विकेट गंवा दिए। श्रेयस 24 गेंद में 21 रन और ईशान 18 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तो तिलक और दुबे की आंधी आई। तिलक और दुबे ने छठे विकेट के लिए 30 गेंद में 62 रन की साझेदारी निभाई। दुबे 15 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, तिलक ने 21 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। 20वें ओवर में भारत ने 16 रन बटोरे। इस तरह भारत ने छह विकेट पर 211 रन बनाए। अक्षर एक रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की ओर से अहमद दानियाल और अराफान मिनहास ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, सैम अयूब और अबरार अहमद को एक-एक विकेट मिला।

    भारत को छठा झटका
    भारत को 195 के स्कोर पर छठा झटका लगा। शिवम दुबे को अहमद दानियाल ने सदाकत के हाथों कैच कराया। वह 15 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल अक्षर पटेल और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं।

    तिलक ने बरसाए छक्के
    18 ओवर के बाद भारत ने पांच विकेट पर 172 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा 16 गेंद में 30 रन और दुबे 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 18वें ओवर में सुफियान मुकीम की आखिरी दो गेंद पर तिलक ने छक्के लगाए।

    17 ओवर के बाद भारत ने पांच विकेट गंवाकर 154 रन बना लिए हैं। फिलहाल शिवम दुबे नौ रन और तिलक वर्मा 13 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इन दोनों के बीच 20 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है।

    भारत को पांचवां झटका
    भारत को 15वें ओवर में 133 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। कप्तान श्रेयस अय्यर 24 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके लगाए। फिलहाल उपकप्तान तिलक वर्मा और शिवम दुबे क्रीज पर हैं। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर पांच विकेट पर 137 रन है। भारत का स्कोर एक विकेट तीन विकेट पर 128 रन था। इसके बाद 128 के स्कोर पर चौथा और 133 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। पांच रन बनाने में भारत ने ईशान किशन और श्रेयस के विकेट गंवा दिए। श्रेयस और ईशान के बीच 32 गेंद में 35 रन की साझेदारी हुई।

    भारत को चौथा झटका
    14वें ओवर में 128 के स्कोर पर भारत को चौथा झटका लगा था। अराफात मिनहास ने ईशान किशन को क्लीन बोल्ड किया। वह 18 गेंद में तीन चौके की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल कप्तान श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 133 रन बना लिए हैं।

    Share:

  • सागर के गर्ल्स हॉस्टल में खौफनाक नजारा बाथरूम में मिला 10 फीट लंबा अजगर छात्राओं में मची अफरा तफरी

    Sat Oct 3 , 2026
    सागर । मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)के सागर में गर्ल्स हॉस्टल(Girls’ Hostel) में उस समय हड़कंप मच गया जब छात्राओं को बाथरूम के अंदर करीब 10 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। तिली इलाके में स्थित हॉस्टल (Hostel)में छात्राएं सामान्य तरीके से बाथरूम की ओर गई थीं लेकिन अंदर पहुंचते ही उनकी नजर विशाल अजगर पर पड़ गई। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved