img-fluid

बागेश्वर धाम में महिलाओं के लिए नई गाइडलाइन: पंडित धीरेंद्र शास्त्री बोले- ‘अकेली न आएं, अनजान शख्स पर भरोसा करने से किया आगाह

October 05, 2026

छतरपुर. बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री (Pandit Dhirendra Shastri) ने भक्तों के लिए एक अपील जारी की है. उन्होंने मंच से संदेश जारी करते हुए कहा कि वर्तमान समय में सनातन धर्म (Sanatan Dharma) पर लगातार हमले हो रहे हैं. ऐसे में माताएं, बहनें बागेश्वर धाम अकेली बिल्कुल न आएं. यदि किसी कारणवश आपको अकेले आना पड़े तो अनजान व्यक्ति या धाम के किसी सेवादार पर आंख बंद करके भरोसा न करें. उन्होंने भक्तों से आग्रह किया कि धाम में ठहरने के लिए खास व्यवस्था नहीं है. इसलिए यहां बहुत दिनों तक बिल्कुल न ठहरें.

धीरेंद्र शास्त्री ने यह अपील जारी करते हुए कहा कि इन दिनों बहुत सारे दुश्मन सनातन धर्म और हमारे पीछे पड़े हुए हैं. ऐसे लोग कुछ न कुछ उपद्रव करते रहते हैं. इसलिए पूरे धाम या उसके एरिया की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है. हम सिर्फ मंदिर और दरबार तक की जिम्मेदारी ले सकते हैं. धाम का परिसर करीब पांच किलोमीटर तक फैला है. उसकी जिम्मेदारी हमारी नहीं है.


  • बाबा बागेश्वर ने आगे कहा कि धाम के परिसर या इलाके में किसी अनजान शख्स पर भरोसा बिल्कुल न करें. किसी के कहने पर उनके साथ न जाएं. अन्यथा उसके कारण हुई अनहोनी के जिम्मेदार आप खुद होंगे. उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर और हॉल की व्यवस्था व सुरक्षा की जिम्मेदारी धाम की है. लेकिन पूरे क्षेत्र में सुरक्षा उपलब्ध कराना संभव नहीं है. बाबा बागेश्वर ने वहां मौजूद लोगों से इस संदेश को मोबाइल से रिकॉर्ड करके फैलाने का आग्रह भी किया.

    पवित्र धामों पर लग रहे कलंक
    बाबा बागेश्वर ने कहा कि हम आए दिन किसी न किसी तीर्थ स्थल से जुड़ा विवाद सुन रहे हैं. पवित्र धामों पर कलंक लगाए जा रहे हैं. इसलिए हम यह बिल्कुल नहीं चाहते कि बालाजी का पवित्र धाम बदनाम हो. यहां हर तरह का आदमी आता है. अच्छा भी और बुरा भी. इसलिए किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें. अगर आप अकेले यहां आ रहे हैं तो मंदिर और प्रांगण के अलावा किसी के कहने पर कहीं न जाएं. इतने बड़े एरिया में सीसीटीवी कैमरा लगाना भी संभव नहीं है.

    बेटियों के लिए समय मुश्किल
    धीरेंद्र शास्त्री ने लोगों से हाथ जोड़ते हुए कहा कि मुझे लगता है कि आज के दौर में बेटियां होना पाप जैसा हो गया है. स्त्रियों के लिए समय बहुत गंभीर है. बेटियां कहीं सुरक्षित नहीं है. न घर में और न बाहर. समय बहुत विपरीत आ गया है. इसलिए स्वयं सतर्क, सजग और सावधान रहें. आप लोग खुद समझदार बनें और लोगों को भी जागरूक करें.

    Share:

  • एशियन गेम्स 2026 का भव्य समापन... क्लोजिंग सेरेमनी में दो गोल्ड विजेता नीरू ढांडा ने लहराया तिरंगा

    Mon Oct 5 , 2026
    नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 (2026 Asian Games) का रविवार (4 अक्टूबर) को समापान हो गया. क्लोजिंग सेरेमनी (Closing Ceremony) में भारत (India) की ओर से शूटिंग (Shooting) में दो गोल्ड समेत तीन मेडल जीतने वालीं नीरू ढांडा (Neeru Dhanda) ध्वजवाहक रहीं. नागोया के मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में हुई एशियन गेम्स 2026 की क्लोजिंग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved