img-fluid

रूस का कीव पर बड़ा हमला: भारी ड्रोन से उड़ाया नॉर्दर्न ब्रिज, राजधानी को दो हिस्सों में बांटने की आशंका, देखें वीडियो

October 05, 2026

नई दिल्ली. यूक्रेन (Ukraine) की राजधानी कीव (Kyiv) में रविवार सुबह रूस (Russia) ने एक बड़े पुल को निशाना बनाया. नॉर्दर्न ब्रिज (Northern Bridge ) पर हुए इस हमले का वीडियो सामने आया है, जिसमें ड्रोन हमला होते ही पुल पर आग की तेज लपटें और काले धुएं का बड़ा गुबार उठता दिखाई दे रहा है. खास बात यह है कि हमले के वक्त पुल पर गाड़ियां भी चल रही थीं. कीव के मेयर विताली क्लित्श्को के मुताबिक, हमले में दो लोग घायल हुए हैं.

रूसी ड्रोन का यह हमला ऐसे वक्त हुआ, जब जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात के लिए कीव पहुंचे थे. उनके पहुंचने के दौरान शहर में एयर रेड सायरन बज रहे थे, धमाकों की आवाज सुनाई दे रही थी और एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव हो गए थे.


  • दो दिन में दूसरी बार निशाने पर आया पुल
    नॉर्दर्न ब्रिज पर दो दिन में यह दूसरी बार हमला हुआ है. इससे पहले गुरुवार और शुक्रवार को कीव के साउदर्न ब्रिज पर 24 घंटे से भी कम समय में पांच बार हमला किया गया था. साउदर्न ब्रिज सड़क यातायात के साथ शहर के मेट्रो सिस्टम के लिए भी अहम है.

    यूक्रेनी अधिकारियों का कहना है कि राजधानी के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर किए जा रहे रूसी हमलों का मकसद कीव को दो हिस्सों में बांटने की कोशिश हो सकता है. कीव नीपर नदी के दोनों किनारों पर बसा है. ऐसे में पुलों पर लगातार हमले होने की स्थिति में शहर का संपर्क प्रभावित हो सकता है.

    रूस बोला- सैन्य आवाजाही वाले रूट को बनाया निशाना
    रूस के रक्षा मंत्रालय ने नॉर्दर्न ब्रिज पर हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि वहां से सैनिकों और सैन्य उपकरणों की आवाजाही होती थी, इसलिए उसे निशाना बनाया गया. रूस ने यह भी दावा किया कि ओदेसा बंदरगाह की ओर सैन्य उपकरण ले जा रहे दो कार्गो जहाजों पर भी हमला किया गया.

    कीव ने इन हमलों को देखते हुए नीपर नदी पर कई वैकल्पिक क्रॉसिंग बनाने की तैयारी शुरू करने की बात कही है. यूक्रेन का कहना है कि पुलों पर हमले जारी रहे तो इन वैकल्पिक रास्तों की जरूरत पड़ सकती है.

    मर्ज बोले- निर्णायक हफ्ते सामने
    कीव पहुंचे मर्ज ने कहा कि यूक्रेन को आने वाले हफ्तों में हर तरह के समर्थन की जरूरत है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर रूस को नहीं रोका गया तो उसकी युद्ध मशीन आगे चलकर दूसरे देशों की ओर भी बढ़ सकती है. जर्मनी यूक्रेन के साथ ड्रोन और मिसाइल उत्पादन को लेकर रक्षा साझेदारी को भी आगे बढ़ा रहा है.

    Share:

  • ट्रंप का बड़ा AI दांव, खुफिया प्रमुख जे क्लेटन को सौंपी 'सुपर इंटेलिजेंस फोर्स' की कमान

    Mon Oct 5 , 2026
    वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए राष्ट्रीय खुफिया निदेशक जे क्लेटन को नई सरकारी ‘सुपर इंटेलिजेंस फोर्स’ (‘Super Intelligence Force’) का प्रमुख नियुक्त किया है। ट्रंप प्रशासन ने इस नई टास्क फोर्स का गठन ऐसे समय किया है, जब एक तरफ एआई को लेकर अमेरिका […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved