img-fluid

विराट कोहली को 5 करोड़ रुपये में बुलाया…प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर बड़ा खुलासा

October 05, 2026

वृंदावन: संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद श्री हित राधा केलीकुंज आश्रम लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम केलीकुंज को लेकर श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष फलाहारी महाराज ने बड़ा खुलासा किया है. फलाहारी महाराज ने पत्र लिखकर प्रेमानंद बाबा को गोवर्धन गिरिराज जी में रहने की अपील की.

फलाहारी महाराज ने पत्र में दावा किया कि विराट कोहली को 5 करोड़ रुपये में बुलाकर प्रेमानंद बाबा को प्रसिद्ध करने की बात कहने वाले दूसरे गुट पर लगाए आरोप. उन्होंने कहा कि राजस्थान की कंपनी है जो विराट कोहली को 5 करोड़ में लेकर आई थी और अब उस कंपनी के लोग संत बनकर आश्रम में घुस चुके है और अब वो प्रॉपर्टी का काम कर रहे है.

फलाहारी महाराज ने प्रेमानंद महाराज को भोजन त्यागकर तपस्या करने वाला संत बताया है लेकिन ये भी कहा कि कथित माफिया तत्वों से दूरी बनाए रखने की की जरूरत है. फलाहारी महाराज ने कहा कि “मैं संत प्रेमानंद महाराज को अपनी किडनी देने को तैयार हूं, क्योंकि उनकी जरूरत है सनातन और हिंदू धर्म को. लेकिन कुछ माफिया उनके नाम को बदनाम कर रहे है.” उन्होंने प्रेमानंद महाराज को गोवर्धन गिरिराज जी बुलाने की मांग की है.

पत्र में न्यू बेलवन आश्रम के आसपास यमुना डूब क्षेत्र की जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए गए. अधिकारियों की कथित सांठगांठ से यमुना खादर की जमीन बेचने के आरोप, भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है. पत्र में दावा किया कि वृंदावन में भू-माफिया सक्रिय, साथ ही किडनी चोरी और गुमशुदा बच्चों से जुड़े बेहद गंभीर आरोप भी लगाए गए. फलाहारी महाराज ने पूरे मामले में सीबीआई जांच की मांग की.

फलाहारी महाराज ने संत प्रेमानंद महाराज को विश्वभर के सनातनियों के लिए पूज्य संत बताते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. उन्होंने सरकार से प्रेमानंद महाराज को जेड प्लस सुरक्षा देने की अपील की है. पत्र में यह भी आरोप लगाया गया कि साधु के वेश में भी कथित माफिया तत्व सक्रिय हैं और प्रेमानंद महाराज की आड़ में अधिकारियों से कथित सांठगांठ कर यमुना डूब क्षेत्र की जमीन बेची गई.

Share:

  • राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवार घोषित, इन आठ नामों का हुआ ऐलान

    Mon Oct 5 , 2026
    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। पार्टी ने धर्मपाल सिंह, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, राधाकांत ओझा, गोपी कृष्ण पांडेय, राम प्रताप सिंह चौहान, प्रियंका सिंह रावत और श्रुति गंगवार को प्रत्याशी बनाया है। यह सूची पार्टी की रणनीति का एक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved