img-fluid

कौन बनेगा करोड़पति 18 ने बढ़ाई अमिताभ बच्चन की परेशानी, बिग बी ने सोशल मीडिया पर किया खुलासा

October 06, 2026

नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक (Bollywood megastar )अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) अपनी शानदार अदाकारी और दमदार आवाज के साथ अपनी सक्रियता के लिए भी जाने जाते हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी वह लगातार फिल्मों और टीवी शो की शूटिंग में व्यस्त रहते हैं। इन दिनों अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)कौन बनेगा करोड़पति 18 को होस्ट (Hosting Kaun Banega Crorepati 18)कर रहे हैं और इसी व्यस्त शेड्यूल के बीच उन्होंने अपनी एक परेशानी का खुलासा किया है। बिग बी ने बताया कि काम की व्यस्तता के कारण उन्हें पर्याप्त नींद लेने का समय नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया और अपने ब्लॉग के जरिए इस बारे में अपने विचार साझा किए हैं।

अमिताभ बच्चन ने देर रात अपने ब्लॉग पर लिखा कि रात की नींद इंसानी शरीर के लिए सबसे बेहतर रिपेयर मैकेनिज्म है। हालांकि उनका कहना है कि वह इस जरूरी आराम के लिए पर्याप्त समय निकालने के लिए संघर्ष करते हैं। लगातार शूटिंग और काम की व्यस्तता के बीच उनकी दिनचर्या काफी व्यस्त बनी हुई है। ऐसे में उन्होंने तय किया कि अब वह समय पर सोने और सुबह जल्दी उठकर काम शुरू करने की कोशिश करेंगे।

बिग बी ने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि उनका दिमाग लगातार विचारों और नए आइडिया से भरा रहता है। उनके अंदर अपने लक्ष्यों को हासिल करने और तय मंजिल तक पहुंचने का जुनून बना रहता है। यही सोच उन्हें लगातार काम करने के लिए प्रेरित करती है। हालांकि इसके साथ ही वह यह भी महसूस कर रहे हैं कि शरीर को आराम देना उतना ही जरूरी है। अमिताभ ने संकेत दिया कि लगातार काम के बीच अब उन्हें अपनी नींद और आराम पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

अमिताभ बच्चन की यह बात इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि वह इन दिनों KBC 18 की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। शो में वह कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत करते हैं उनके सवालों का जवाब देते हैं और अपने खास अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। शो की शूटिंग के साथ उनकी फिल्मों से जुड़ी जिम्मेदारियां भी जारी हैं। यही वजह है कि उनका शेड्यूल काफी व्यस्त बना हुआ है।

इससे पहले KBC के एक हालिया एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने अपनी घुटने की चोट के बारे में भी जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि शूटिंग के दौरान वह फिसलकर गिर गए थे और उनके घुटने में चोट लग गई थी। शो में आते समय उन्होंने अपनी सीट की ओर दौड़ने की कोशिश की लेकिन इसके बाद उन्हें बैठना पड़ा। उन्होंने बताया कि आमतौर पर वह शो के दौरान बीच में खड़े होकर अपनी बात रखते हैं लेकिन उस दिन घुटने की चोट के कारण ऐसा करना उनके लिए मुश्किल था।


  • अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह लगातार फिल्मों में भी सक्रिय हैं। उन्हें हाल ही में टी जे ज्ञानवेल की फिल्म वेट्टैयन में देखा गया था। इसके अलावा वह नाग अश्विन की चर्चित फिल्म कल्कि 2898 AD के सीक्वल कल्कि 2 की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ प्रभास और कमल हासन जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे। ऐसे में साफ है कि बिग बी के पास काम की कोई कमी नहीं है। हालांकि उनकी हालिया पोस्ट यह जरूर बताती है कि लगातार काम के बीच आराम और नींद के लिए समय निकालना उनके लिए अब एक बड़ी चुनौती बन गया है।

    Share:

  • Jailer 2 Trailer ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, रजनीकांत के टाइगर अवतार पर आया जबरदस्त रिएक्शन

    Tue Oct 6 , 2026
    नई दिल्ली। साउथ सिनेमा(South cinema) के सुपरस्टार रजनीकांत (superstar rajinikanth)एक बार फिर अपने (popular character Tiger)चर्चित किरदार टाइगर के साथ बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म (Jailer 2) का ट्रेलर सोमवार रात रिलीज कर दिया गया। ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चाएं तेज हो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved