img-fluid

रूस के ब्लैक सी में लाइबेरियन टैंकर में लगी आग, जलते जहाज से 23 भारतीय क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाला गया

October 07, 2026

नई दिल्ली. रूस (Russia) के ब्लैक सी (Black Sea) में एक अनमैन्ड वेसल के हमले के बाद लाइबेरिया (Liberian) के झंडे वाले टैंकर (tanker) ‘एफ्रामैक्स रियो’ में आग लग गई, जिसके बाद एक इमरजेंसी रेस्क्यू ऑपरेशन (Emergency Rescue Operation) चलाया गया जिसमें सभी 23 भारतीय क्रू मेंबर्स (23 Indian crew members) को सुरक्षित बचा लिया गया. इसकी जानकारी रूस की ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री ने दी है.

मिनिस्ट्री ने टेलीग्राम पर पोस्ट की गई एक रिपोर्ट में कहा कि क्रू में सभी सदस्य भारतीय नागरिक थे. इसमें कहा गया कि किसी को चोट नहीं आई. सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में मंगलवार को ब्लैक सी में एक जहाज में आग लगी और आसमान में धुएं का घना गुबार उठता हुआ दिखाई दिया.


  • मिनिस्ट्री ने बताया, आग की लपटें धीमी पड़ने के बाद फायरफाइटर्स के पास आग पर पूरी तरह काबू पाने के लिए पर्याप्त संसाधन मौजूद थे. रूस के दक्षिणी क्रास्नोडार इलाके में स्थित सिरियस के स्थानीय अधिकारियों ने पहले टैंकर में आग लगने की सूचना दी थी. इसके बाद, इमरजेंसी ऑपरेशन्स जारी रहने के कारण अधिकारियों ने इलाके के समुद्र तटों को आम लोगों के लिए बंद कर दिया.

    इस बीच, इससे पहले एक खबर सामने आई थी, जिसमें बताया गया कि ब्लैक सी में रूसी ड्रोन ने एक कार्गो शिप को निशाना बनाया, जिसके क्रू में तीन भारतीय नागरिक भी शामिल थे.

    इस हमले में शिप के कैप्टन की मौत हो गई, जबकि एक भारतीय क्रू मेंबर घायल बताया गया. वहीं, रोमानिया स्थित भारतीय दूतावास ने जानकारी दी थी कि तीनों भारतीय नागरिक अब सुरक्षित हैं. हमले के बाद कार्गो शिप ‘एमवी रोयाद ममादोव’ में भीषण आग लग गई थी और वह डूब गया.

    Share:

  • EMI कम होगी या बढ़ेगी.... रेपो रेट पर आज RBI गवर्नर सुनाएंगे बड़ा फैसला

    Wed Oct 7 , 2026
    नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India-RBI) की मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee -MPC) की तीन दिन की बैठक का आज बुधवार को आखिरी दिन है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा (RBI Governor Sanjay Malhotra) आज यानी 7 अक्टूबर की सुबह 10 बजे मौद्रिक नीति समिति ने जो फैसले लिए हैं, उन्हें सुनाएंगे। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved