img-fluid

मेरिट में चयन फिर भी जॉइनिंग नहीं: थालियां बजाकर सड़क पर बैठे वर्ग-3 शिक्षक अभ्यर्थी

October 07, 2026

भोपाल। परीक्षा पास कर मेरिट में जगह बनाने के बावजूद नियुक्ति और जॉइनिंग नहीं मिलने से नाराज प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 के अभ्यर्थियों ने बुधवार को भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। सैकड़ों अभ्यर्थी सड़क के बीच बैठ गए और थालियां बजाकर सरकार से नियुक्ति शुरू करने की मांग की। अधिकारी मौके पर पहुंचे और अभ्यर्थियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे हटने को तैयार नहीं हुए। अभ्यर्थियों का यह आंदोलन लगातार तीसरे दिन जारी है। दिनभर तेज धूप में प्रदर्शन करने के बाद कई अभ्यर्थियों को रात भी खुले आसमान के नीचे गुजारनी पड़ रही है। प्रदर्शन स्थल पर कुछ अभ्यर्थी बच्चों के साथ भी मौजूद हैं। अभ्यर्थियों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है।

प्रदर्शन के दौरान भीड़ में एक युवती का पैर दब गया। इसी दौरान प्रोबेशनर आईपीएस मिनी शुक्ला जूस लेने दुकान पर पहुंचीं। उन्होंने युवती को जूस पिलाया। मौके पर मौजूद अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान भीड़ और गर्मी के कारण परेशानी की स्थिति बनी।


  • आश्वासन मिला, लेकिन नियुक्ति प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी अभ्यर्थियों का कहना है कि नियुक्ति प्रक्रिया लंबे समय से लंबित है। उनके मुताबिक, 16 सितंबर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह और लोक शिक्षण संचालनालय के आयुक्त अभिषेक सिंह से मुलाकात की थी। प्रतिनिधिमंडल ने लंबित प्रकरणों का मुद्दा उठाया था और जल्द निराकरण का आश्वासन मिला था। अभ्यर्थियों का दावा है कि इसके बावजूद अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ।

    अभ्यर्थी 25 अगस्त 2025 से संबंधित लंबित प्रकरणों के निराकरण, मेरिट होल्डर्स की नियुक्ति और जॉइनिंग शुरू करने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही आवेदन क्रमांक 49 में दर्ज प्रावधानों का पालन और लंबित विभागीय व दस्तावेजी प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग भी शामिल है।अभ्यर्थियों का कहना है कि वे तीन दिन से शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। जब तक नियुक्ति और जॉइनिंग को लेकर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा।

    Share:

  • फ्रांस के कगन और जापान के केन्सो को केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार

    Wed Oct 7 , 2026
    नई दिल्ली । फ्रांस के कगन और जापान के केन्सो (France’s Kagan and Japan’s Kenso) को केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार दिया गया (Were awarded by Nobel Prize in Chemistry) । रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने फ्रांस के हेनरी बी. कगन और जापान के केन्सो सोआई को “असिमेट्रिक ऑर्गेनिक सिंथेसिस इन नॉन-लीनियर इफेक्ट्स और ऑटो-कैटालिसिस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved