img-fluid

मुसलमानों ने कहा-भूमि पूजन का मनाएंगे जोरदार जश्न

August 04, 2020

अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर – बाबरी मस्जिद को लेकर दशकों तक कानूनी लड़ाई चली। इस दौरान हिंदू-मुसलमानों के बीच वैमनस्य भी बढ़ा, जो सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राम मंदिर के निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने से खत्म होता दिख रहा है। यह अनुमान और अंदाजा नहीं हकीकत है। आज भगवान राम को लेकर कई मुसलमान अपनी आस्था का खुलकर इजहार कर रहे हैं।
फैज खान छत्तीसगढ़ के अपने गांव से ईंट लाकर अयोध्या पहुंचा रहे हैं ताकि वो भगवान राम के मंदिर में उनका योगदान सुनिश्चित हो सके। ये सभी मुसलमान राम को ‘इमाम-ए-हिंद’ कहते हैं। वो कहते हैं राम राजपूत थे और इस तरह वो कई मुसलमानों के पूर्वज हैं, क्योंकि राजपूतों के पूर्वजों ने भी धर्म परिवर्तन किया था।
फैजाबाद निवासी जमशेद खान कहते हैं, ‘हम इस्लाम में परिवर्तित हुए और उसकी पूजा पद्धति स्वीकार की, लेकिन धर्म बदलने का मतलब यह नहीं है कि हमारे पूर्वज भी बदल गए। हम राम राम को अपना पूर्वज मानते हैं और हम हिंदू भाइयों के साथ राम मंदिर भूमि पूजन का जश्न मनाएंगे। मुस्लिम कार सेवक संघ के मोहम्मद आजम खान ने भी यही विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ‘हमारी पूजा पद्धति बदल गई लेकिन हमारे पूर्वज वही हैं। राम हमारे पूर्वजों में एक हैं। वो सबके हैं।
उसी तरह सईद अहमद ने कहा, हम भारतीय मुसलमान राम को इमाम-ए-हिंद मानते हैं और मैं मंदिर निर्माण का जश्न मनाने अयोध्या जाऊंगा। सईद पक्के मुस्लिम हैं, उन्होंने मक्का जाकर हज भी किया है लेकिन राम पर उनकी आस्था अपार है।
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के अवध प्रांत के इनचार्ज डॉ. अनिल सिंह कहते हैं, पूरे भारत से कई मुसलमान कार सेवक राम मंदिर निर्माण का जश्न मनाने अयोध्या आ रहे हैं। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के ही सैयद अशरफ ने अयोध्या की अनोखी संस्कृति को संजोने को काफी उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, ‘हम गंगा-जमुनी तहजीब को आगे बढ़ा रहे हैं और हम इस भूमि पूजन समारोह में हिस्सा लेंगे।
उसी तरह, मंजूर अहमद ने भी अयोध्या जाकर जश्न में शामिल होने का मन बनाया है। उन्होंने कहा, भगवान राम के लिए हमारे दिल में भी विशेष स्थान है। हम 5 अगस्त को मोदीजी के साथ समारोह में शामिल होना चाहेंगे। फैजाबाद के राशिद अंसारी कहते हैं, अगर हमें उस पवित्र जगह पर जाने की अनुमति मिल जाए जहां प्रधानमंत्री भूमि पूजन करेंगे तो यह हमारे लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। अगर सुरक्षा घेरा हमें वहां जाने से रोकेगा तो बाहर ही जश्न मनाएंगे।

Share:

  • क्या देश लोकमान्य तिलक को भूल रहा है?

    Tue Aug 4 , 2020
    – आर.के. सिन्हा स्वराज हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा” जैसा प्रेरक उद्बोधन देने वाले लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक को क्या देश भूल रहा है? अगर भूला नहीं भी है तो कम से कम देश ने उनकी 100 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें सही ढंग से स्मरण भी तो नहीं किया। तिलक का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved