img-fluid

वो 2 टूल जिनकी मदद से चाइनीज हैकर ने कर रखा था अमेरिका की नाक में दम

October 09, 2026

डेस्क: अमेरिका की जांच एजेंसी FBI ने चीन से जुड़े हैकर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. FBI ने दो ऐसे टूल सीज किए हैं, जिनकी मदद से हैकर्स अमेरिका समेत कई देशों के कंप्यूटर नेटवर्क में घुसपैठ कर रहे थे. इन टूल्स के नाम Microscan और FishHub हैं. इनका इस्तेमाल बिजली कंपनियों, एयरपोर्ट, यूनिवर्सिटी और जरूरी सेवाएं देने वाली कंपनियों को निशाना बनाने में किया जा रहा था. FBI और अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने गुरुवार को बताया कि ये टूल Flax Typhoon नाम के हैकिंग ग्रुप से जुड़े थे. अमेरिकी अधिकारियों का दावा है कि इस ग्रुप के संबंध चीन सरकार से हैं.

1. Microscan टूल क्या है और कैसे काम करता था?
Microscan एक ऐसा टूल है, जिससे हैकर्स कंप्यूटर नेटवर्क की जांच करते थे. इसकी मदद से वे नेटवर्क की कमजोरियां खोजते और हमला करने के लिए सिस्टम चुनते थे. इस टूल से अमेरिका की एक बिजली कंपनी और जापान-पोलैंड के एयरपोर्ट को निशाना बनाया गया. ताइवान की यूनिवर्सिटी, जरूरी सेवाओं से जुड़ी कंपनियां और एक अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठन भी निशाने पर थे.


  • 2. FishHub टूल क्या है और कैसे काम करता था?
    FishHub का इस्तेमाल फिशिंग के लिए होता था, यानी लोगों को धोखा देकर उनके कंप्यूटर नेटवर्क तक पहुंच बनाना. हैकर्स इस टूल की मदद से लोगों को ऑनलाइन जाल में फंसाते थे. FBI के मुताबिक, इससे हैकर्स को दूसरे लोगों के कंप्यूटर नेटवर्क में दूर से घुसने की सुविधा मिलती थी. यानी हैकर्स दूसरे देश में बैठे-बैठे भी निशाना बनाए गए नेटवर्क तक पहुंच सकते थे.

    FBI के मुताबिक, इन टूल्स को चीन की Integrity Technology Group नाम की साइबर सुरक्षा कंपनी चला रही थी. इस कंपनी के चीन सरकार के साथ कॉन्ट्रैक्ट हैं. FBI का मानना है कि यही कंपनी Flax Typhoon हैकिंग ग्रुप के पीछे है.

    सितंबर 2024 में भी FBI ने इस ग्रुप के एक बड़े हैकिंग नेटवर्क को बंद कराया था. तब हैकर्स ने 2 लाख से ज्यादा कैमरों, वीडियो रिकॉर्डर और घरों-दफ्तरों के इंटरनेट राउटर में खतरनाक सॉफ्टवेयर डाल दिया था. इन उपकरणों का इस्तेमाल लोगों की निजी और संवेदनशील जानकारी चुराने जैसे साइबर अपराधों में किया जाता था.

    FBI अधिकारी जेसन बिलनोस्की ने इस हैकिंग अभियान को खतरनाक बताया. उन्होंने कहा कि एजेंसी हैकर्स के नेटवर्क, पैसे और टूल्स को निशाना बना रही है. FBI ने दोनों टूल्स को बेकार कर दिया है. अधिकारी ब्रेट लैली ने कहा कि अब इस बात पर नजर रखी जाएगी कि चीनी कंपनी दोबारा अपना हैकिंग नेटवर्क खड़ा करती है या नहीं.

    Share:

  • उमंग किशोर हेल्प लाइन नंबर शुरू करने की तैयारी

    Fri Oct 9 , 2026
    मानसिक तनाव से जूझ रहे युवा बिना झिझक बता सकेंगे अपनी परेशानी उज्जैन। पिछले एक साल से बंद बड़ी उमंग किशोर हेल्पलाइन-14425 अब फिर शुरू होने जा रही है। इससे मानसिक तनाव से जूझ रहे युवा बिना झिझक अपनी परेशानी काउंसलर को बता सकेंगे। उल्लेखनीय है कि उमंग किशोर हेल्पलाइन के पिछले संचालन के दौरान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved