img-fluid

2 दिनों में 5500 रुपये महंगा हुआ सोना, 1 दिन में 4500 रुपये बढ़ी चांदी की कीमतें

October 10, 2026

नई दिल्ली। डॉलर में गिरावट से निवेशकों की धारणा मजबूत होने के बीच सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला। शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 4500 रुपये और सोना 1900 रुपये महंगा हो गया। शुक्रवार को सोने की कीमतें लगातार दूसरे सत्र में तेजी के साथ बंद हुईं। बताते चलें कि शनिवार और रविवार को सर्राफा बाजार बंद रहते हैं।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1900 रुपये बढ़कर 1,54,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। गुरुवार को सोने का भाव 3600 रुपये की बंपर बढ़त लेकर 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस तरह से, सोने की कीमतें सिर्फ दो दिन में 5500 रुपये बढ़ गई।

चांदी की कीमत में भी गिरावट का सिलसिला थम गया और ये शुक्रवार को 4500 रुपये बढ़कर 2,28,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रही। गुरुवार को चांदी का भाव 3000 रुपये टूटकर 2.24 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था, जबकि सप्ताह के शुरुआती तीन कारोबारी सत्रों में ये स्थिर रही थी।


  • ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म लेमन के रिसर्च हेड ने कहा, ”अमेरिकी डॉलर हाल के उच्च स्तर से नीचे आया, जिससे महंगाई को लेकर चिंताओं के बावजूद कीमती धातुओं की कीमतों को समर्थन मिला और सोने के भाव में तेजी आई।” कीमती धातुओं की कीमतों में व्यापक सुधार से चांदी को भी फायदा हुआ। रुपये की लगातार कमजोरी से आयातित वस्तुओं की घरेलू लागत बढ़ रही है। हाल की तेजी से उतार-चढ़ाव भरे सप्ताह के बाद पिछले दो कारोबारी सत्रों में सोने की कीमत 4,600 रुपये यानी 3.07 प्रतिशत बढ़ी है। वहीं, घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 1,500 रुपये यानी करीब एक प्रतिशत बढ़ी है।

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत 48.35 डॉलर यानी 1.17 प्रतिशत बढ़कर 4,181.98 डॉलर प्रति औंस हो गई। वहीं, तीन महीने के निचले स्तर तक गिरने के बाद चांदी की कीमत दो प्रतिशत उछलकर 60.32 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

    मिराए एसेट शेयरखान में कमोडिटी हेड प्रवीण सिंह ने कहा, ”अमेरिकी डॉलर इंडेक्स और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच हाजिर सोने का कारोबार एक प्रतिशत से ज्यादा की तेजी के साथ करीब 4,180 डॉलर प्रति औंस पर रहा।” प्रवीण सिंह ने कहा कि आने वाले समय में सोने की कीमत सीमित दायरे में रह सकती हैं और इनमें मामूली तेजी का रुख बना रह सकता है। हालांकि, उन्होंने आगाह किया कि तेल की कीमतों में अचानक तेजी आने से सोने की कीमतों पर दबाव पड़ सकता है।

    Share:

  • मनीष सिसोदिया को पंजाब पुलिस ने हिरासत में लिया, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन

    Sat Oct 10 , 2026
    चंडीगढ़। सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पंजाब पुलिस ने आप नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया को हिरासत में ले लिया। जानकारी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी (AAP) के सीनियर नेता मनीष सिसोदिया को शनिवार को चंडीगढ़ में चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर (CEO) के ऑफिस के बाहर प्रोटेस्ट करते समय […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved