img-fluid

जोधपुर में गरजा अमेरिकी F-35, तरंग शक्ति-2026 में दिखी हवाई ताकत

October 10, 2026

जोधपुर: भारतीय वायु सेना का बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास तरंग शक्ति-26 राजस्थान के जोधपुर में जारी है. इस दौरान अमेरिकी स्टील्थ फाइटर जेट F-35 ने जोधपुर के आसमान में उड़ान भरी. पांचवीं पीढ़ी का यह लड़ाकू विमान अपनी स्टील्थ तकनीक, आधुनिक सेंसर और नेटवर्क आधारित युद्ध क्षमता के लिए जाना जाता है.

F-35 की खासियत है कि इसे दुश्मन के रडार की पकड़ से बचने, हवा में दूसरे विमानों से मुकाबला करने और जमीन पर मौजूद लक्ष्यों के खिलाफ मिशन को अंजाम देने के लिए डिजाइन किया गया है. तरंग शक्ति में F-35 की भागीदारी भारत और अमेरिका के बीच हवाई सहयोग और विभिन्न देशों की वायु सेनाओं के साथ संयुक्त प्रशिक्षण के लिहाज से अहम है. इस अभ्यास में अलग-अलग देशों के लड़ाकू विमानों को एक साथ देखने का मौका मिला.

तरंग शक्ति के दौरान भारतीय वायुसेना की सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने आसमान में शानदार करतब दिखाए. स्वदेशी ध्रुव हेलिकॉप्टरों के साथ टीम ने बेहतरीन फॉर्मेशन बनाकर अपनी उड़ान क्षमता, सटीक तालमेल और पायलटों के हुनर का प्रदर्शन किया.


  • जोधपुर में 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास तरंग शक्ति-2026 का आयोजन किया जा रहा है. इसमें आठ देशों की वायुसेनाएं हिस्सा ले रही हैं. इनमें अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, UAE, बांग्लादेश और श्रीलंका शामिल हैं. इसके अलावा 32 से अधिक देशों के वरिष्ठ सैन्य प्रतिनिधि पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुए हैं.

    इस अभ्यास की थीम Power in Partnership है. इसका मकसद सिर्फ हवाई ताकत का प्रदर्शन नहीं, बल्कि अलग-अलग देशों की वायु सेनाओं के बीच इंटरऑपरेबिलिटी, ऑपरेशनल तालमेल और आपसी भरोसा बढ़ाना है. इस अभ्यास के दौरान विभिन्न देशों की वायुसेनाएं अपनी हवाई मारक क्षमता, युद्ध कौशल और सामरिक समन्वय का प्रदर्शन कर रही हैं.

    इधर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार (10 अक्टूबर) को जोधपुर स्थित वायुसेना स्टेशन पहुंचे और बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास तरंग शक्ति-2026 के मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुए. एयरबेस पहुंचने पर भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. इस दौरान रक्षा मंत्री ने अभ्यास में हिस्सा ले रही मित्र देशों की वायु सेनाओं के अधिकारियों और जवानों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया.

    राजनाथ सिंह ने इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय रक्षा सहयोग और वैश्विक सैन्य समन्वय को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया.सिंह की मौजूदगी में युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 में अमेरिकन, फ्रेंच, रूस और इंडिया के सबसे खतरनाक फाइटर जेट्स ने एक साथ उड़ान भरी.

    Share:

  • पटना में पिता पर बेटे और बहू को तलवार से घायल करने का आरोप, दोनों अस्पताल में भर्ती

    Sat Oct 10 , 2026
    पटना। बिहार की राजधानी पटना में घरेलू विवाद के दौरान पिता द्वारा अपने ही बेटे और बहू पर तलवार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में पति-पत्नी दोनों घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान राजेश सिंह (लगभग 40 वर्ष) और उनकी पत्नी निक्की देवी (लगभग 35 वर्ष) के रूप में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved