img-fluid

हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी थाने में धरने पर बैठीं

October 10, 2026


नई दिल्ली । ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) हिरासत में लिए जाने के बाद (After being Detained) थाने में धरने पर बैठीं (Sat on Protest in Police Station) ।


  • पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने शनिवार को दिल्ली में हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उन्हें और उनके साथ मौजूद चार सांसदों को हिरासत में लेकर दो घंटे तक जेल वैन में घुमाया गया। ममता बनर्जी ने ऐलान किया कि वह शनिवार रात कोलकाता नहीं लौटेंगी और विरोधस्वरूप सोमवार को विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए के मार्च में शामिल होंगी। ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, “हमारे चार सांसदों के साथ हमने द्वारका नॉर्थ पुलिस स्टेशन में धरना शुरू कर दिया है, जहां हमें लाया गया है। हमारा अपहरण किया गया और दो घंटे तक जेल वैन में घुमाया गया।” उन्होंने कहा कि वह आज रात कोलकाता नहीं लौटेंगी। उन्होंने युवाओं और अन्य प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हो रही कार्रवाई के विरोध में सोमवार को आईएनडीआईए के मार्च में शामिल होने की घोषणा की।


    दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन में बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी, केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री मनिक सरकार को हिरासत में लिया गया। इससे पहले करीब एक हजार सीजेपी समर्थकों को जंतर-मंतर के पास से और सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से हिरासत में लिया गया। यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी उनके गुरुग्राम के घर से हिरासत में लिया गया।  पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ ने हिरासत में लिया है। वह मुंह पर बैंड-ऐड लगाकर विरोध-प्रदर्शन कर रही थीं। टीएमसी के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी ने विरोध के तौर पर अपने मुंह पर बैंड-ऐड चिपका रखा था। सूत्रों के मुताबिक, यह उनकी आवाज दबाए जाने के खिलाफ सांकेतिक विरोध था। इस विरोध-प्रदर्शन के दौरान उनके बस में मौजूद होने के विजुअल्स भी सामने आए हैं। बस के अंदर ही उन्होंने महिषासुर मर्दिनी का पाठ किया। वे “जागो दुर्गा, जागो दशप्रहरणधारिणी, जागो दुर्गा, जागो दशप्रहरणधारिणी। अभया शक्ति बलप्रदायिनी तुमि जागो, जागो तुमि जागो” गाती नजर आईं। यह प्रसिद्ध पंक्ति महिषासुर मर्दिनी के आगमन और देवी दुर्गा के जागरण के लिए की जाने वाली प्रार्थना से हैं। यह मूल रूप से बंगाली भाषा में है।

    उधर अभिजीत दीपके ने कहा कि “अगर वे मुझे हिरासत में लेना या गिरफ़्तार करना चाहते हैं, तो शौक से कर लें। मुझे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता। वे चाहें तो मुझ पर यूएपीए लगाएं या एनएसए ठोक दें, लेकिन स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव तथा लोकतंत्र को बचाने की यह लड़ाई जारी रहेगी।” मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को रोकने की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) द्वारा आयोजित जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में भारी तनाव और गहमागहमी देखने को मिली। प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स तोड़ दिए, जिसके बाद पुलिस ने कड़ा कदम उठाते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व समेत करीब एक हजार समर्थकों को हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा यूट्यूबर ध्रुव राठी को उनके गुरुग्राम स्थित आवास से हिरासत में लिया गया है। राजधानी के विभिन्न इलाकों से लगभग एक हजार समर्थकों और कार्यकर्ताओं को पकड़ा गया है। प्रदर्शनकारियों को रोकने और वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए सड़कों पर कीलें लगाई गई हैं और भारी पुलिस बल तथा केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

    दिग्गजों की मौजूदगी: सीजेपी के इस विरोध प्रदर्शन के समर्थन में एआईएसए अध्यक्ष नेहा बोरा, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण, राजनीतिक विश्लेषक योगेंद्र यादव और सीपीआई (एमएल) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य समेत कई प्रमुख चेहरे आईएनए के पास से जंतर-मंतर की ओर विरोध मार्च पर निकले। पुलिस द्वारा मुख्य नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद, सीजेपी ने घोषणा की है कि जब तक अभिजीत दीपके और अन्य नेता रिहा नहीं होते, तब तक इस आंदोलन का नेतृत्व अजिंक्य शिंदे करेंगे।

    Share:

  • सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली जा रहे 24 लोग जयपुर में हिरासत में लिए गए

    Sat Oct 10 , 2026
    जयपुर । सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली जा रहे (Travelling to Delhi to participate in CJP Protest) 24 लोग जयपुर में हिरासत में लिए गए (Twenty-four people were detained in Jaipur) । दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जा रहे लोगों के खिलाफ राजस्थान में पुलिस की कार्रवाई सामने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved