img-fluid

‘सीईसी के इस्तीफे तक पीछे नहीं हटेंगे’, जंतर-मंतर की ओर आज फिर सीजेपी का कूच

October 11, 2026

नई दिल्ली. मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आंदोलन जारी रखने का एलान किया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने रविवार  को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। सीजेपी के संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे ने कहा कि उसके कार्यकर्ता रविवार को फिर जंतर-मंतर की ओर कूच करेंगे।

प्रदर्शनकारियों से झड़प, छह पुलिसकर्मी घायल
दिल्ली में करीब 45 हजार जवानों की सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग और पाबंदियों के चलते प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर तक नहीं पहुंच सके। हालांकि बॉर्डर पर चेकिंग से ट्रैफिक चोक हो गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों से झड़प भी हुई। आरोप है कि पुलिस पर हुए पथराव में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस बीच, कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन ने 12 अक्तूबर को बड़े प्रदर्शन का एलान किया है।


  • दिपके समेत सीजेपी के तीन नेताओं को विमान से हिरासत में लिया था
    पुलिस सात हजार से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर बसों-गाड़ियों में भरकर स्टेडियमों और अस्थायी हिरासत केंद्र ले गई। हालांकि देर रात सभी को छोड़ दिया गया। सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके समेत तीन नेताओं को विमान से ही हिरासत में ले लिया गया। इनके अलावा चार पूर्व मुख्यमंत्रियों दिल्ली के अरविंद केजरीवाल, प. बंगाल की ममता बनर्जी, त्रिपुरा के माणिक सरकार और केरल के पी. विजयन भी हिरासत में लिए गए थे।

    शनिवार को हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी
    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में सीजेपी के प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने बड़े पैमाने पर धरपकड़ की। प्रदर्शनकारियों को शनिवार को जंतर-मंतर पर पहुंचने से पहले ही जगह-जगह रोककर हिरासत में लेते रहे।

    सीईसी के इस्तीफे तक पीछे नहीं हटेंगे’, जंतर-मंतर की ओर आज फिर सीजेपी का कूच; पुलिस अलर्ट
    सीजेपी के मुताबिक, मतदाता सूची में गड़बड़ी और 13 करोड़ मतों को हटाने या उनमें बदलाव करने के आरोपों पर जवाबदेही तय होने तक देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे। पार्टी ने कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने की कार्रवाई का भी विरोध किया।

    Share:

  • सोना-चांदी के आयात पर टैक्स छूट खत्म, क्या अब बढ़ेंगे दाम? जानिए खरीदारों पर कितना होगा असर

    Sun Oct 11 , 2026
    नई दिल्ली। सोना (Gold), चांदी (silver) और प्लैटिनम (Platinum) खरीदने वालों के लिए आयात से जुड़े टैक्स नियमों (Tax Rules) में बदलाव किया गया है। केंद्र सरकार (Central Government) ने बैंकों और अधिकृत एजेंसियों को कीमती धातुओं के आयात पर मिलने वाली अग्रिम IGST छूट समाप्त कर दी है। अब आयात के दौरान कस्टम्स क्लीयरेंस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved