img-fluid

5 प्रोजेक्ट के लिए 19 हजार करोड़, CIE के लिए खर्च होंगे 11000 करोड़

November 25, 2026

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने आज बुधवार को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में कैबिनेट ने हजारों करोड़ के 5 अहम प्रोजेक्ट्स और स्कीम को अपनी मंजूरी दे दी है. इसमें बड़ी मशीनों के स्वदेशी निर्माण पर फोकस करते हुए कंस्ट्रक्शन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर इक्विपमेंट (CIE) मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम स्कीम को मंजूरी दी गई. इसके लिए 11,000 करोड़ का प्रावधान रखा गया है. इसके अलावा तमिलनाडु के कामराजार पोर्ट पर दूसरे टर्मिनल के निर्माण को भी मंजूरी दी गई है. साथ ही असम और डाक विभाग के लिए भी अहम फैसले लिए गए हैं.

कैबिनेट की बैठक के बाद अश्वनी वैष्णव ने आज लिए गए फैसलों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कैबिनेट ने विकास से जुड़ी परियोजनाओं के लिए कुल 19,934 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है, जिसमें कंस्ट्रक्शन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर इक्विपमेंट (CIE) मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम स्कीम में सबसे अधिक रुपये का प्रावधान रखा गया है. इसके लिए 11,000 करोड़ की मंजूरी मिली है.


  • उन्होंने बताया कि मोदी सरकार का आज का पहला बड़ा फैसला ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम के तहत निर्माण और बुनियादी ढांचा (इंफ्रास्ट्रक्चर) क्षेत्रों में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने से जुड़ा हुआ है. इसके तहत, क्रेन और बुलडोजर जैसी बड़ी मशीनों, के साथ-साथ उनके पुर्जों और सब-सिस्टम के भारत में ही बनाए जाने को प्रोत्साहित करने के लिए एक योजना को मंजूरी दी गई है.

    केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इसके अलावा तमिलनाडु के कामराजार पोर्ट (Kamarajar Port) पर दूसरे कंटेनर टर्मिनल के निर्माण को भी मंजूरी दी गई है. इस कंटेनर टर्मिनल को बनाने के लिए 4,288 करोड़ दिए जाएंगे. इसके अलावा असम के सिलचर के डोलू में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाया जाएगा. कैबिनेट ने इस अहम प्रोजेक्ट के लिए 2,014 करोड़ मंजूर किए हैं.

    वैष्णव ने बताया कि मोदी कैबिनेट ने डाक विभाग में भी बदलाव को लेकर अहम फैसले लिए हैं. इसमें डाक विभाग की पोस्टल ऑपरेशंस स्कीम को मंजूरी दी गई है और इसके लिए 1,141 करोड़ खर्च किए जाएंगे. साथ ही डाक विभाग की एस्टेट मैनेजमेंट स्कीम को मंजूरी मिल गई है. इस स्कीम पर 1,491 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved