img-fluid

झारखंड : ‘महिला को थाने में टांगकर पीटा, प्राइवेट पार्ट छुए…’ पुलिस पर आरोप, SC-ST एक्ट के तहत एक्शन की मांग

October 11, 2026

रांची. झारखंड (Jharkhand) के लातेहार में एक आदिवासी महिला (Tribal woman) के साथ पुलिसकर्मियों (Police personnel) के मारपीट का मामला सामने आया है. इस घटना को लेकर आदिवासी संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है. इस मामले पर मुख्यमंत्री (CM) हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने खुद इसका संज्ञान लिया है और लातेहार पुलिस को तुरंत जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

झारखंड जनाधिकार महासभा की ओर से सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के मुताबिक, 5 अक्टूबर की दोपहर को हेरंज गांव की रहने वाली पुनिया देवी खेत में बकरी चरा रही थीं. तभी बरियातू थाना के SHO तीन पुलिसकर्मियों के साथ सादे कपड़ों में वहां पहुंचे.


  • आरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मियों ने महिला के साथ मारपीट की और रास्ते में भी उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया. महासभा ने आरोप लगाया है कि पुनिया देवी को जबरन थाने ले जाया गया, जहां उन्हें टांगकर पीटा गया, उनके स्तन छुए और जातिसूचक गालियां दी गईं. बताया जा रहा है कि महिला को अगले दिन रात में रिहा किया गया.

    मामले का तूल पकड़ने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर प्रतिक्रिया दी. मुख्यमंत्री ने लातेहार पुलिस को निर्देश देते हुए लिखा, ‘लातेहार पुलिस तुरंत संज्ञान लें, जांच करें और कड़ी कार्रवाई करते हुए सूचना दें. ये बर्दाश्त नहीं है.’

    SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की मांग
    कई आदिवासी संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है. संगठनों का कहना है कि इस मामले में सिर्फ विभागीय जांच काफी नहीं है, बल्कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम यानी SC-ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए. कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही न्याय नहीं मिला, तो राज्य स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा.

    Share:

  • CJP Protest: अभिजीत दिपके, सौरव दास और रांका को इस शर्त पर मिली रिहाई, पार्टी बोली-कॉकरोच कभी नहीं मरते

    Sun Oct 11 , 2026
    नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दिपके (Abhijit Dipke) और उनके दो साथियों को रविवार को कार्यकारी मजिस्ट्रेट (Executive Magistrate) अदालत में पेश किया गया। अदालत ने अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को कुछ शर्तों के साथ 50-50 हजार रुपये के मुचलके पर रिहा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved