img-fluid

इंदौर: 8.70 लाख का माल गायब होने पर केस दर्ज, वेलकम ट्रांसपोर्ट संचालक अशोक रामानी के खिलाफ कार्रवाई

November 25, 2026

इंदौर। इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट के माध्यम से भेजा गया करीब 8 लाख 70 हजार रुपए कीमत का सामान न तो प्राप्तकर्ता तक पहुँचने और न ही व्यापारी को वापस मिलने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने दस्तावेजों और बयानों की प्राथमिक जांच के बाद ट्रांसपोर्ट संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच में गड़बड़ी और अमानत में खयानत की पुष्टि होने के बाद अब पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।


  • इंदौर पुलिस कमिश्नरेट के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में व्यापारिक माल के परिवहन में गड़बड़ी का मामला सामने आया है, जहाँ प्राथमिक जांच के बाद ट्रांसपोर्ट संचालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है।​ पंढरीनाथ पुलिस के अनुसार, रेशमवाला लेन निवासी फरियादी राहुल पिता बसंत कुमार डोसी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।​ फरियादी ने बताया कि उन्होंने 8,70,647 रुपए मूल्य के डिफेक्टिव अंडरगारमेंट्स का माल पालदा स्थित वेलकम ट्रांसपोर्ट के माध्यम से गाजियाबाद की कंपनी एम.वी. होजयरी को वापस भेजने के लिए बुक कराया था। शिकायत के मुताबिक, यह माल न तो गाजियाबाद में संबंधित फर्म को डिलीवर किया गया और न ही फरियादी को वापस लौटाया गया।​ मामले में पंढरीनाथ पुलिस ने आवेदक द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों, कथनों तथा ट्रांसपोर्ट संचालक अशोक पिता रामचंद्र रामानी के बयानों का बारीकी से परीक्षण किया। प्राथमिक जांच में गड़बड़ी और अमानत में खयानत की पुष्टि होने पर पुलिस ने ट्रांसपोर्ट संचालक अशोक रामानी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    Share:

  • राहुल गांधी के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेशों को रद्द कर दिया सुप्रीम कोर्ट ने

    Wed Nov 25 , 2026
    नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने राहुल गांधी के मामले में (In Rahul Gandhi Case) इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेशों (Allahabad High Court’s Orders) को रद्द कर दिया (Has Set Aside) । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को राहुल गांधी के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved