img-fluid

महाराष्ट्र: नागपुर पहुंचे अभिजीत दीपके बोले- दोबारा प्रदर्शन करेंगे, कोई बॉन्ड नहीं भरा

October 12, 2026

नागपुर। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके (Abhijit Deepke) ने दावा किया है कि उन्होंने ऐसा कोई बॉन्ड नहीं भरा है, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त (ECI) को हटाने की मांग को लेकर दोबारा प्रदर्शन नहीं करने की शर्त रखी गई हो। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे आगे भी सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे और सरकार की कथित तानाशाही से डरने वाले नहीं हैं।

दीपके की यह प्रतिक्रिया सीजेपी की कानूनी मामलों की प्रमुख रत्ना सिंह के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले दिल्ली हवाई अड्डे पर एहतियातन हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को एक साल तक शांति भंग नहीं करने की शर्त पर रिहा किया गया था।

‘मैंने किसी बॉन्ड पर हस्ताक्षर नहीं किए’

महाराष्ट्र के हिंगोली में अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले अभिजीत दीपके ने नागपुर हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा, “मैंने किसी भी बॉन्ड पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। हम फिर से सड़कों पर उतरेंगे।”

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नाम लेते हुए कहा कि वे उनसे डरने वाले नहीं हैं। दीपके ने कहा, “मुझे एक बार जेल में डालो या सौ बार, हम आपकी तानाशाही से नहीं डरते और हम आपकी तानाशाही खत्म करेंगे।”

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए थे

उल्लेखनीय है कि मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली हवाई अड्डे पर एहतियातन हिरासत में लिया गया था। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।

सीजेपी की कानूनी मामलों की प्रमुख रत्ना सिंह ने दावा किया था कि तीनों को एक साल तक शांति भंग नहीं करने की शर्त पर छोड़ा गया। हालांकि, दीपके ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा है कि उन्होंने ऐसा कोई बॉन्ड नहीं भरा है और वे आगे भी विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।

Share:

  • जनगणना के आंकड़ों से सामने आएगी शहरों की असली तस्वीर.... संसदीय समिति ने की सिफारिश

    Mon Oct 12 , 2026
    नई दिल्ली। देश में जारी जनगणना (Census) के नतीजे आने के बाद शहरों की असली तस्वीर सामने आएगी। संसद की संसदीय समिति (Parliamentary Committee) ने आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय से कहा है कि वर्तमान में 3,000 से अधिक शहर या कस्बे शहरी विशेषताएं तो रखते हैं, लेकिन अब भी ग्रामीण स्थानीय निकायों (Rural […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved