img-fluid

MP: वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, डिप्टी रेंजर का सिर फटा, ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश

October 12, 2026

सागर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर (Sagar) जिले के शाहगढ़ वन परिक्षेत्र में वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने वन विभाग के कर्मचारियों पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। घटना में डिप्टी रेंजर शैलेंद्र तिवारी और एक वनपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। डिप्टी रेंजर के सिर में गंभीर चोट आने के कारण उन्हें शाहगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

रात के अंधेरे में ट्रैक्टर से कर रहे थे जुताई
जानकारी के अनुसार, शाहगढ़ वन परिक्षेत्र के छोटे बंधा के पास रविवार रात कुछ लोग वन विभाग की भूमि पर ट्रैक्टर से अवैध रूप से जुताई कर रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण रोकने का प्रयास किया। टीम ने जब ट्रैक्टर जब्त करने की कार्रवाई शुरू की, तो वहां मौजूद लोगों से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने वन विभाग की टीम पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गए।


  • वनकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश
    घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें कथित तौर पर एक व्यक्ति ट्रैक्टर पर तेजी से चढ़कर उसे वन विभाग की टीम की ओर बढ़ाता दिखाई दे रहा है। आरोप है कि उसने कर्मचारियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। इस दौरान वन विभाग के कर्मचारी बाल-बाल बच गए। हमलावर ट्रैक्टर लेकर मौके से भागने में सफल रहे।

    डिप्टी रेंजर के सिर में लगी गंभीर चोट
    हमले के दौरान उप वन परिक्षेत्र अधिकारी शैलेंद्र तिवारी के सिर पर पत्थर लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथ मौजूद एक वनपाल को भी चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल डिप्टी रेंजर को तत्काल शाहगढ़ स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

    तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
    वन विभाग की शिकायत पर शाहगढ़ पुलिस ने निवाई निवासी हरिराम यादव, अमित यादव और हरेन्द्र यादव के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की तलाश की जा रही है।

    Share:

  • सीइसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का मार्च सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

    Mon Oct 12 , 2026
    नई दिल्ली । सीइसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का मार्च (INDIA bloc’s march against CEC Gyanesh Kumar) सुप्रीम कोर्ट पहुंचा (Reached Supreme Court) । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सहित इंडिया ब्लॉक के कई नेता सोमवार को एक बस में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved