img-fluid

पूरे देश को एकजुट होना होगा…अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रोटेस्ट का किया समर्थन

October 13, 2026

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) के नेता अभिजीत दीपके ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक INDI गठबंधन के विरोध मार्च का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक उनके खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे। दीपके ने दिल्ली में सोमवार को हुए INDI गठबंधन के विरोध का स्वागत किया और इसे बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण विरोध बताया। साथ ही उन्होंने देश भर में ऐसे प्रदर्शनों का आह्वान किया। उन्होने कहा कि पूरे देश का, और खासकर विपक्ष में होने के नाते INDI गठबंधन का, एकजुट होकर ऐसे विरोध प्रदर्शन करना जरूरी है। दीपके ने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुनार इस्तीफा नहीं देते, तब तक देश भर में ऐसे विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे। हमें उम्मीद है कि ऐसा होगा।

कांग्रेस की केरलम इकाई के पोस्ट पर दीपके की चुप्पी
कांग्रेस की केरलम इकाई के पर उस सोशल मीडिया पोस्ट पर, जिसमें CJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग की गई थी, दीपके ने कहा कि इस समय वह इस विवाद पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। हालांकि, उन्होंने चुनाव आयोग से जुड़ी कथित अनियमितताओं पर सुप्रीम कोर्ट की प्रतिक्रिया पर सवाल उठाए और पूछा कि कोर्ट ने चुनाव आयोग के खिलाफ क्या कार्रवाई की है।


  • दीपके ने सुप्रीम कोर्ट पर सवाल उठाए
    पश्चिम बंगाल में मतदाताओं के नाम हटाए जाने का हवाला देते हुए, दीपके ने उस तर्क पर सवाल उठाया कि जो लोग वोट नहीं दे पाए, वे बाद के चुनाव में वोट दे सकते हैं। उन्होंने पूछा कि क्या सुप्रीम कोर्ट नरेंद्र मोदी से भी यही बात कहेगा कि उन्हें इस बार चुनाव नहीं लड़ना चाहिए और वे अगली बार लड़ सकते हैं। अगर वे ऐसा नहीं कह सकते, तो वे किस आधार पर मतदाताओं से यह कह रहे हैं? दीपके की ये टिप्पणियां CJI सूर्यकांत को निशाना बनाने वाली कांग्रेस की केरलम इकाई के पोस्ट को लेकर मचे राजनीतिक विवाद के बीच आईं है।

    Share:

  • प्रदर्शनकारियों के साथ बेंगलुरु पुलिस के बर्ताव की समीक्षा की जाएगी - कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे

    Tue Oct 13 , 2026
    बेंगलुरु । कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे (Karnataka Home Minister Priyank Khadge) ने कहा कि प्रदर्शनकारियों के      साथ बेंगलुरु पुलिस के बर्ताव की समीक्षा की जाएगी (Bengaluru Police’s conduct towards Protesters will be Reviewed) । बेंगलुरु के के.आर. सर्कल के पास सोमवार को एसआईआर को रद्द करने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved