img-fluid

लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा – कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा

October 13, 2026


सिरसा । कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा (Congress MP Kumari Sailja) ने कहा कि लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए (To protect Democracy and Right to Vote) कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा (Congress’s Struggle will Continue) ।


  • पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री कुमारी सैलजा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि देश की जनता संविधान, लोकतंत्र और अपने मताधिकार की रक्षा के लिए पूरी तरह जागरूक और एकजुट है। कुमारी सैलजा ने कहा कि जाति, धर्म, क्षेत्र और राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए उठने वाली आवाज देश की संवैधानिक व्यवस्था को मजबूत बनाने का संदेश देती है। कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट मानना है कि प्रत्येक नागरिक का वोट लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और इसकी पवित्रता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता।

    कांग्रेस सांसद ने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि कथित वोट चोरी के मामलों की निष्पक्ष जांच हो, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा दें। कुमारी सैलजा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च का उद्देश्य केवल विरोध दर्ज कराना नहीं, बल्कि निष्पक्ष चुनाव, मताधिकार की सुरक्षा और संवैधानिक संस्थाओं की जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाना है। कुमारी सैलजा ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपना शांतिपूर्ण और संवैधानिक संघर्ष जारी रखेगी। यह लड़ाई किसी एक राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक भविष्य और प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा की है।

    Share:

  • पूरे देश को एकजुट होना होगा...अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रोटेस्ट का किया समर्थन

    Tue Oct 13 , 2026
    नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) के नेता अभिजीत दीपके ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक INDI गठबंधन के विरोध मार्च का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक उनके खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे। दीपके ने दिल्ली में सोमवार को हुए INDI गठबंधन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved