img-fluid

मुंबई-बेंगलुरु हाईवे बंद दिखाएं… गूगल को सरकार ने क्यों दिया ये आदेश?

October 14, 2026

नई दिल्ली: गुगल मैप को मुंबई-बेंगलुरु हाईवे बंद दिखाने को कहा गया है. जावकारी के अनुसार, महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा पर किसानों का प्रदर्शन चल रहा है. किसान मंगलवार सुबह से गन्ने की कीमतों, इथेनॉल की दरों और अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. इससे महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा पर पर आज व्यस्त मुंबई-बेंगलुरु नेशनल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई.

पुलिस ने इस रास्ते से यात्रा करने वाले लोगों को सलाह दी है कि इस मार्ग सफर करने से बचें. इतना ही नहीं पुलिस ने गुगल मैप के अधिकारियों को प्रभावित हिस्से को बंद दिखाने का अनुरोध किया है. कोल्हापुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रंजन कुमार शर्मा ने लोगों को सलाह दी है कि वो वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें.


  • पुलिस ने गूगल मैप के अधिकारियों को पत्र लिखकर ये गुजारिश की है कि नेशनल हाईवे- 48 के प्रभावित हिस्से को बंद दिखाया जाए. पुलिस ने ऐसा कर्नाटक में महाराष्ट्र सीमा के पास कोगनोली टोल प्लाजा पर जारी प्रदर्शन के कारण किया है. आंदोलन के कारण महाराष्ट्र के कोल्हापुर और अन्य हिस्सों से कर्नाटक के बेलगावी व बेंगलुरु की ओर जाने वाले यातायात पर असर पड़ा है.

    पुणे रेंज के पुलिस अधीक्षक (राजमार्ग) डॉ. शिवाजी पवार के कार्यालय के अनुसार, बुधवार सुबह भी स्थिति में कोई तब्दीली नहीं हुई थी. पुलिस ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा है कि जब तक जरूरत न हो नेशनल हाईवे 48 पर सफर करने से बचें. प्रदर्शन के कारण ट्रैफिक जाम की स्तिथि है और हालात सामान्य होने में समय लग सकता है.

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रंजन कुमार शर्मा ने कहा कि स्थिति में सुधार होने पर यात्रियों को इसकी जानकारी दी जाएगी. जब ट्रैफिक सामान्य हो जाएगा, तो पुलिस ‘गूगल मैप्स’ को इसकी जानकारी देगी. ताकि सड़क बंद होने से संबंधित सलाह वापस ली जा सके.

    Share:

  • पेड़ से बांध पीटा, सिर मुंडवाया... 3 नाबालिगों संग बर्बरता क्यों?

    Wed Oct 14 , 2026
    सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां बरगवां थाना क्षेत्र में मोटर पंप चोरी के शक में 12 से 15 साल की उम्र के तीन मासूम नाबालिग बच्चों को घंटों बंधक बनाकर बर्बरता से पीटा गया. दबंगों ने बच्चों को पेड़ से बांधकर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved