img-fluid

पोप लियो के शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

October 14, 2026


नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने पोप लियो के शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की (Wished Pope Leo’s speedy and full Recovery) । उन्होंने कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप लियो 14वें की सफल सर्जरी होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।


  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “यह जानकर प्रसन्नता हुई कि मंगलवार रात पोप लियो 14वें की सर्जरी सफल रही। मैं उनके पूरी तरह और जल्द ठीक होने, तथा हमेशा अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।” बता दें कि पोप लियो 14वें मंगलवार को रोम के जेमिली अस्पताल में भर्ती हुए। यहां उनके लंग नोड्यूल यानी फेफड़े में मौजूद एक गांठ को सर्जरी से हटाया गया है। वैटिकन ने बताया कि मंगलवार को 90 मिनट के ऑपरेशन में पोप लियो 14वें के दाहिने फेफड़े से कैंसर वाली गांठ निकाली गई।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, पोप कुल तीन घंटे तक ऑपरेशन रूम में रहे और ऑपरेशन आधे समय तक चला। वैटिकन ने कहा, “सर्जरी सफल रही और कोई दिक्कत नहीं हुई।” वेटिकन ने विशेषज्ञों के हवाले से बताया है कि यह ऑपरेशन आम तौर पर कम जोखिम वाला होता है। सर्जरी से कुछ घंटे पहले, मंगलवार को लियो मुस्कुराते हुए और हाथ हिलाते हुए अस्पताल में दाखिल हुए थे। वैटिकन ने कहा है कि उम्मीद है कि पोप ठीक होने के लिए अस्पताल में कुछ दिन रहेंगे।

    रोम का जेमिली अस्पताल वह जगह है, जहां आमतौर पर पोप का इलाज होता है। संभवतः उनके साथ उनके निजी नर्स मैसिमिलियानो स्ट्रैपेटी भी होंगे, जिन्होंने पिछले साल जेमिली अस्पताल में भूतपूर्व पोप फ्रांसिस की देखभाल की थी। शिकागो में जन्मे लियो , जो अमेरिका के पहले पोप हैं, 8 मई 2025 को कैथोलिक चर्च के प्रमुख बने। इसके बाद से यह पहली बार है, जब उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। भारतीय प्रधानमंत्री मोदी के अलावा, दुनियाभर के कई नेताओं ने पोप लियो के जल्द ठीक होने की कामना की है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी पोप के स्वस्थ होने के लिए कामना की।

    Share:

  • आसियान की केंद्रीय भूमिका है भारत की हिंद-प्रशांत नीति में - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

    Wed Oct 14 , 2026
    नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (​​Defence Minister Rajnath Singh) ने कहा कि भारत की हिंद-प्रशांत नीति में (In India’s Indo-Pacific Policy) आसियान की केंद्रीय भूमिका है (ASEAN plays Central Role) । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन आसियान के बीच समुद्री सुरक्षा, रक्षा तकनीक, सैन्य […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved