
डेस्क: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 टीम का ऐलान हो गया है लेकिन अभी वनडे और टेस्ट स्क्वाड का ऐलान बाकी है. दावा किया जा रहा है कि 2-3 दिनों में टीम का ऐलान हो जाएगा. कुछ खिलाड़ी जैसे हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों की फिटनेस के अपडेट आने के बाद टीम का ऐलान होगा. वैसे बड़ी खबर जसप्रीत बुमराह को लेकर आई है. दावा किया जा रहा है कि जसप्रीत बुमराह को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका नहीं दिया जाएगा. मतलब बुमराह पांच मैचों की वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे. टीम मैनेजमेंट चाहता है कि वो दौरे पर होने वाले रेड बॉल मैचों पर अपना ध्यान लगाएं.
रिपोर्ट के मुताबिक बुमराह पूरी त रह से फिट हैं लेकिन टीम मैनेजमेंट चाहता है कि वेलिंगटन में 19 नवंबर को टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले वो इंडिया ए का तीसरा अभ्यास मैच खेलें. बताया जा रहा है कि बुमराह ने अभी से रेड बॉल की तैयारी शुरू कर दी है और वो जल्द बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचेंगे.
बीसीसीआई के सूत्र के मुताबिक, ‘लंबे दौरे के लिए बुमराह की प्राथमिकता तय करनी जरूरी है. टेस्ट सीरीज बेहद अहम है इसलिए टीम मैनेजमेंट उन्हें वनडे सीरीज नहीं खिलाना चाहती. वो बुमराह को टेस्ट सीरीज में तरोताजा चाहती है.’ बता दें बुमराह ने आखिरी टेस्ट साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले साल खेला था. इसके बाद वो घुटने की चोट के चलते टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को हर हाल में न्यूजीलैंड से जीतना जरूरी है, यही वजह है कि बुमराह को हर हाल में टीम इंडिया टेस्ट सीरीज में उतारना चाहती है.
सूत्रों के मुताबिक बुमराह को लेकर ये प्लान सिर्फ न्यूजीलैंड दौरे के लिए नहीं बनाया गया है. अगले साल की शुरुआत में होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी बुमराह को अहम मुकाबलों में उतारा जाएगा. टीम इंडिया चाहती है कि अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप से पहले बुमराह पूरी तरह फिट रहें. अब देखना ये है कि टीम इंडिया की ये रणनीति कितनी कारगर साबित होती है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved