img-fluid

‘ध्रुव राठी ने सेना-पुलिस को सरकार के खिलाफ भड़काया’, वकील की शिकायत

October 16, 2026

डेस्क: यूट्यूबर ध्रुव राठी के एक इंटरव्यू में दिए गए कथित बयान को लेकर दिल्ली पुलिस में शिकायत दी गई है. दिल्ली के वकील विवेक गर्ग ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर, नॉर्थ जिले के DCP और रूप नगर थाना प्रभारी को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि ध्रुव राठी ने भारतीय सेना और पुलिस को सरकार के खिलाफ विद्रोह करने के लिए उकसाया. शिकायतकर्ता ने सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो का हवाला देते हुए मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ध्रुव राठी के कथित बयान देश और केंद्र सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की कोशिश तथा साजिश से जुड़े हो सकते हैं. शिकायतकर्ता विवेक गर्ग ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच करने की अपील की है. फिलहाल, यह साफ नहीं हो पाया है कि पुलिस ने इस शिकायत पर FIR दर्ज की है या नहीं. ध्रुव राठी की शिकायत का लेटर सोशल मीडिया पर वायरल है.


  • यह विवाद ध्रुव राठी के एक इंटरव्यू में पुलिस, सेना और फिल्मी हस्तियों से एकजुट होकर सरकार के खिलाफ आवाज उठाने की अपील से जुड़ा है. इंटरव्यू में ध्रुव राठी ने कहा था कि अगर पुलिसकर्मी और सेना के जवान सामूहिक रूप से आवाज उठाएं, तो सरकार के लिए सभी के खिलाफ कार्रवाई करना संभव नहीं होगा. इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हुई और कुछ लोगों ने इसे सेना तथा पुलिस को विद्रोह के लिए उकसाने वाला बताया.

    शिकायतकर्ता विवेक गर्ग का आरोप है कि इस तरह के बयान को गंभीरता से जांचने की जरूरत है. उन्होंने पुलिस से संबंधित वीडियो और अन्य डिजिटल सामग्री की जांच कर कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई करने की मांग की है. साथ ही ध्रुव राठी के आर्थिक स्रोतों और कथित संपर्कों की भी जांच करने की अपील की गई है. शिकायतकर्ता ने उनका पासपोर्ट जब्त करने की मांग भी रखी है.

    इस बीच नोएडा पुलिस ने यूट्यूबर ध्रुव राठी की गिरफ्तारी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही बहस को अफवाह बताया है. नोएडा पुलिस ने ट्वीट करके कहा, ‘कतिपय सोशल मीडिया हैंडल्स द्वारा नोएडा पुलिस द्वारा ध्रुव राठी को गिरफ्तार किए जाने संबंधी सूचना-पोस्ट प्रसारित की जा रही है… उक्त सूचना पूर्णतः असत्य, भ्रामक व निराधार है… नोएडा पुलिस द्वारा ध्रुव राठी की कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है… भ्रामक, असत्य अथवा अफवाह फैलाने पर कार्रवाई की जाएगी.’

    Share:

  • AI के इश्क में ऐसा अंधा हुआ मजदूर, 1300 मील दूर पहुंचा तो उड़े होश

    Fri Oct 16 , 2026
    डेस्क: आजकल आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) जितनी तेजी से आगे बढ़ रहा है, उससे जुड़े अजीब मामले भी उतनी ही तेजी से सामने आ रहे हैं. ऐसा ही एक मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है. अकेलेपन से जूझ रहे एक मजदूर को इंटरनेट पर एक खूबसूरत लड़की से प्यार हो गया. उस प्यार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved