img-fluid

ग्वालियर हादसा: ¯CM मोहन यादव का कड़ा एक्शन, CSP हटे और 8 पुलिसकर्मी निलंबित

October 18, 2026

भोपाल. ग्वालियर (Gwalior) के शीतला माता मंदिर (Sheetla Mata Temple) के पास हुए भीषण सड़क हादसे (Road accidents) के बाद पुलिस विभाग में कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav ) के निर्देश पर झांसी रोड के सीएसपी (CSP) रवि भदौरिया को हटा दिया गया है। वहीं, तीन थाना प्रभारियों समेत आठ पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को निलंबित (suspended) किया गया है। हादसे में श्रद्धालुओं की मौत के बाद पुलिस की भूमिका और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सरकार ने जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए हैं। कार्रवाई की जद में झांसी रोड थाना प्रभारी शक्ति सिंह यादव, आंतरी थाना प्रभारी गीतेश शर्मा, झांसी रोड के ट्रैफिक थाना प्रभारी अभिषेक रघुवंशी, निरीक्षक यातायात राघवेंद्र जादौन, प्रधान आरक्षक सुशील द्विवेदी और आरक्षक किशन खन्ना, अनिल जैतपुरिया व पवन सेंगर शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी में लापरवाही मिलने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा।


  • श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। कर्तव्य में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जवाबदेही तय कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर आर्थिक सहायता की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 2-2 लाख रुपये और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

    बाबा महाकाल से प्रार्थना
    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी घायलों का नि:शुल्क उपचार किया जाएगा। प्रभावित परिवार ग्वालियर, शिवपुरी और श्योपुर से हैं। उन्होंने मंत्री एदल सिंह कंषाना और मंत्री राकेश शुक्ला को ग्वालियर पहुंचने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोकाकुल परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना की है।

    दो मंत्रियों को ग्वालियर पहुंचने के निर्देश
    घटना के बाद मुख्यमंत्री ने मंत्री एदल सिंह कंषाना और मंत्री राकेश शुक्ला को ग्वालियर पहुंचकर प्रभावित परिवारों से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। हादसे में प्रभावित परिवार ग्वालियर के अलावा शिवपुरी और श्योपुर के भी बताए गए हैं। मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। हादसे के बाद पुलिस अधिकारियों पर हुई कार्रवाई से साफ है कि सरकार ने मामले में विभागीय जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया शुरू की है।

    Share:

  • छापे के बाद प्रधान आरक्षक सस्पेंड, विभागीय जांच भी शुरू

    Sun Oct 18 , 2026
    पिस्टल के साथ फोटो में दिखाई दे रहा निरीक्षक को भी देवास से भोपाल मुख्यालय अटैच किया इंदौर। पीटीएसी में पदस्थ प्रधान आरक्षक फिरोज खान के यहां लोकायुक्त ने छापा मारा था और उसकी 35 करोड़ की संपत्ति का खुलासा किया था। इसके बाद उसको सस्पेंड कर दिया गया है और उसकी विभागीय जांच भी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved