
मुंबई: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले (Tiger Shroff firing incident) में मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की क्राइम ब्रांच ने पीसी की और जानकारी दी कि इस केस की जांच के लिए क्राइम ब्रांच की करीब 20 टीमों का गठन किया गया. क्राइम ब्रांच डीसीपी राज तिलक रौशन ने आरोपियों का रूट मैप बताया कि कैसे उन्होंने सीसीटीवी और टैक्निकल सपोर्ट के जरिए आरोपियों को ट्रैक किया और फिर उन्हें दिल्ली और राजस्थान पुलिस की मदद से पकड़ लिया गया.
क्राइम ब्रांच डीसीपी राज तिलक रौशन ने टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 19 अक्तूबर को शाम 5.30 बजे पीसी की, जिसमें उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब दिया साथ ही बताया कि 3 आरोपियों को पकड़ लिया गया है और इस मामले में जितने लोग मिलेंगे सबकी गिरफ्तारी निश्चत रूप से की जाएगी. डीसीपी ने बताया कि एंटी एक्सटॉर्शन सेल भी केस की जांच कर रही है. अभी 3 आरोपी गिरफ्तार हैं और उनकी प्राथमिक स्तर पर जांट की जा रही है.
इसमें से कोई भी आरोपी नाबालिग नहीं
डीसीपी राज तिलक रौशन ने पीसी में बिश्नोई गैंग की पोस्ट पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि अभी इसका वेरिफिकेशन बाकी है और अभी तक उनका मोटिव साफ नहीं हो पाया है, जिसकी जांच जारी है. उन्होंने हथियार को लेकर जानकारी दी कि तीन आरोपी गिरफ्तार हुए हैं. आरोपियों के पास से कोई हथियार नहीं मिला. हमला करने के बाद आरोपी करीब 15 मिनट तक मौके पर थे.
इसके साथ ही क्राइम ब्रांच के डीसीपी ने बताया कि मुंबई पुलिस ऑन रिकॉर्ड कहा है कि टाइगर श्रॉफ के तरफ से पहले कोई शिकायत नहीं मिली थी. वहीं, तीनों आरोपियों में एक के नाबालिग होने की जानकारी सामने आ रही थी, जिस पर डीसीपी ने क्लीयर किया कि इसमें से कोई भी आरोपी नाबालिग नहीं है. उनके अनुसार, सभी बालिग हैं.
डीसीपी ने बताया, 20 स्पेशनल टीमों का गठन किया
डीसीपी ने बताया, ‘टाइगर श्रॉफ को इस घटना से पहले कोई धमकी भरी कॉल आई थी. हमने जांच शुरू कर दी है, और जल्द ही हमें इस मामले की बड़ी साजिश के बारे में पता चल जाएगा. हम ऐसे मामलों से जुड़ी SOPs (मानक संचालन प्रक्रियाओं) और अदालत के पुराने आदेशों का पालन कर रहे हैं.’
डीसीपी ने कहा, ‘कल शाम को करीब 7:00 बजे एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं उनकी कार पर फायरिंग हुई थी, जिसमें एक बाइक पर तीन लोग आए थे. उनमें से दो लोगों ने फायरिंग की और उसके बाद उस बाइक पर निकल गए. उसके बाद क्राइम ब्रांच की करीब 20 स्पेशल टीम्स बनीं और उन्होंने फील्ड वर्क और टेक्निकल एनालिसिस के बेसिस पर जो बाइक यूज़ हुई थी पहले उसको ढूंढा तो वो बाइक हमें अंधेरी पुलिस स्टेशन के तहत अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास मिली. उसके आधार पर हमने और बाकी टेक्निकल एनालिसिस, सीसीटीवी के बेसिस पर आगे जो उनका पाथ है तीनों का वो हमने खोजा.’
हत्या की कोशिश का मामला दर्ज
डीसीपी राज तिलक रौशन ने बताया, ‘उसमें यह पता चला कि वो नॉर्दन मुंबई के साइड गए हैं और आगे फिर पता चला कि वो सूरत निकल गए हैं. फिर सूरत में सूरत से हमने फाइंड आउट किया कि पुणे जयपुर एक्सप्रेस है, उसमें ये गए हैं और एग्जेक्टली हमने कौन से बोगी में गए ये भी पता लगाया. हमारे टीमवर्क, फील्डवर्क और जो टेक्निकल एनालिसिस है उसके बेसिस पर आरोपियों को पकड़ा है. आगे के इन्वेस्टिगेशन में हम इसमें और भी देख रहे हैं कि और किसका रोल है और शुरुआत में अभी अटेम्प्ट टू मर्डर के सेक्शन और आर्म्स एक्ट के सेक्शन लगे हैं और जैसे-जैसे हमें आगे जो भी लिंक्स मिलेंगे, जो भी आरोपी मिलेंगे हम सब पर कार्रवाई करेंगे और सबको अरेस्ट किया जाएगा.’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved